Petrol-Diesel Price Today: यूपी से लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश तक किस रेट बिक रहा पेट्रोल-डीजल, यहां जानें प्रमुख शहरों का रेट

Today Petrol-Diesel Price Updates: IOCL के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 और डीजल की 104.77 रुपये प्रति लीटर ही टिकी है.

Advertisement
Petrol Price and Diesel Rate today 27 April 2022: तेल की कीमतें स्थिर Petrol Price and Diesel Rate today 27 April 2022: तेल की कीमतें स्थिर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 6:57 AM IST
  • तेल कंपनियों ने आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के रेट
  • राष्ट्रीय बाजार में 07 अप्रैल से स्थिर तेल की कीमतें
  • वाहन ईंधन के भाव में स्थिरता से जनता को राहत

Petrol-Diesel Price Latest Updates Today 27 April 2022: इंडियन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हर रोज की तरह 27 अप्रैल, 2022 (बुधवार) की सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. भारतीय तेल कंपनियों ने आज लगातार 21वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. वाहन ईंधन की बढ़ती कीमतें कंट्रोल होने से आम जनता को मामूली राहत जरूर मिली है, लेकिन देश भर में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार है. दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, गाजियाबाद में पेट्रोल 109.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 105.26 रुपये प्रति लीटर पर टिका है.

Advertisement

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 27 अप्रैल को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 और डीजल की 104.77 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर पर टिका है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.

कोलकाता 

  • पेट्रोल 115.12 रुपये प्रति लीटर
  • डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर 

चेन्नई 

  • पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर 
  • डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर 

Petrol-Diesel Price: प्रमुख शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
नोएडा 105.47 97.03
लखनऊ 105.25 96.83
जयपुर 118.03 100.92
श्रीगंगानगर 123.16 105.55
भोपाल 118.07 101.09
इंदौर 118.26 101.29

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 105.25 प्रति लीटर है, तो डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. नोएडा में पेट्रोल का दाम 105.47 प्रति लीटर है, तो वहीं डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर है. गाजियाबाद में पेट्रोल 109.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 105.26 रुपये प्रति लीटर है. 

Advertisement

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 118.07 रुपये जबकि डीजल 101.09 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. इंदौर में पेट्रोल 118.26 रुपये तो वहीं, डीजल का भाव 101.29 रुपये प्रति लीटर है. राज्य के बालाघाट जिले में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल है. बालाघाट में डीजल 103.32 रुपये प्रति लीटर जबकि पेट्रोल 120.48 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

इससे पहले कब हुआ था कीमतों में बदलाव
इससे पहले आखिरी बार 6 अप्रैल को तेल की कीमतों में इजाफा हुआ था. 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल दोनों के दान 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे. बता दें कि राज्य स्तर पर वाहन ईंधन पर लगने वाले वैट (VAT) की अलग-अलग दरों की वजह से शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव अलग होता है.

आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement