पाकिस्तान का संकट (Pakistan Crisis) है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और होर्मुज बंद होने से बढ़े तेल-गैस संकट से देश में महंगाई की मार पड़ रही है और पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Pakistan Petrol-Diesel Price) में तगड़ी बढ़ोतरी की जा चुकी है. बीते दिनों US-Iran में समझौता कराने चले पाकिस्तान की कोशिशें भी नाकाम हो गईं और बातचीत विफल हो गई.
US-Iran Talks विफल होने के बाद मिडिल ईस्ट में टेंशन भी चरम पर पहुंच गई और अब लगता है कि पाकिस्तान का और भी बुरा हाल होने वाला है. इसका संकेत खुद पाकिस्तानी वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने दे दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर मिडिल ईस्ट संकट जारी रहा, तो देश में पेट्रोल की राशनिंग चालू हो सकती है यानी Petrol राशन की तरह बांटा जा सकता है, सीमित मात्रा में.
पेट्रोल-डीजल होने वाला है महंगा!
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल संकट फिर से गहराता नजर आ रहा है. सरकार की ओर से भी ऐसे संकेत दे दिए गए हैं. पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने मिडिल ईस्ट तनाव का हवाला देते हुए कहा है कि अगर ये जारी रहता है, तो पाकिस्तान में पेट्रोल की राशनिंग लागू हो सकती है.
औरंगजेब ने आगे कहा कि हालातों को देखते हुए फिलहाल सरकार कीमत बढ़ाने और सब्सिडी के विकल्प पर काम कर रही है, लेकिन हालात बिगड़े तो राशनिंग भी एक विकल्प हो सकता है.
क्या होता है राशनिंग सिस्टम?
यहां ये समझ लेना जरूरी है कि पाकिस्तानी वित्त मंत्री जिस पेट्रोल राशनिंग की बात कर रहे हैं, आखिर वो होता क्या है और कैसे काम करता है. तो इसका मतलब है किसी जरूरी चीज को सीमित मात्रा में बांटना. जब किसी देश में पेट्रोल, खाना, गैस या दूसरी जरूरी चीजों की कमी हो जाती है, तब सरकार नियम बनाकर तय करती है कि हर व्यक्ति को कितनी मात्रा मिलेगी और कब मिलेगी.
US-ईरान युद्ध से तेल में आग
मिडिल ईस्ट में तनाव और Strait of Hormuz बंद होने के दुनियाभर में तेल-गैस की सप्लाई बाधित हुई है और कई देशों में तेल सप्लाई बाधित होने के चलते Petrol-Diesel Price में जोरदार बढ़ोतरी हुई है. पाकिस्तान में भी ईरान युद्ध के बाद से फ्यूल प्राइस में तगड़ा इजाफा किया जा चुका है. हालांकि, मामूली राहत भी दी है.
बता दें कि Petrol Price पहले बढ़ोतरी करते हुए 480 रुपये प्रति लीटर किया गया, फिर 80 पाकिस्तानी रुपये की कटौती कर दी. शहबाज शरीफ सरकार ने पहले हाई स्पीड डीजल की कीमत में इजाफा करते हुए इसे 520 रुपये प्रति लीटर किया और फिर बीते दिनों 135 रुपये की कमी करते हुए 385 रुपये प्रति लीटर पर ला दिया.
खुद का हाल खराब, भारत पर निशाना
एक ओर पाकिस्तान की हाल तेल संकट के बीच बदतर होती जा रही है, तो वहीं वो भारत को लेकर हास्यास्पद बयान भी देता नजर आ रहा है. पाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नक़वी ने PSL 2026 में खाली स्टेडियम पर सफाई देते हुए मंगलवार को भारत के खिलाफ बयान दे दिया. उन्होंने दावा किया था कि पाकिस्तान में हालात कंट्रोल में हैं, जबकि भारत में पेट्रोल की कमी और पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं.
आजतक बिजनेस डेस्क