Adani Stock: गौतम अडानी के इस स्टॉक पर रखें नजर, कतर की कंपनी ने बेचे 48 लाख शेयर, 643Cr में सौदा

Qatar की कंपनी ने गौतम अडानी की फर्म अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में अपनी हिस्सेदारी बेची है. ब्लॉक डील के जरिए 48 लाख से ज्यादा शेयरों का सौदा करीब 643 करोड़ रुपये में किया गया है.

Advertisement
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में कतर की कंपनी ने बेची हिस्सेदारी. (File Photo: ITG) अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में कतर की कंपनी ने बेची हिस्सेदारी. (File Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में शामिल अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की एक कंपनी का शेयर फोकस में है. ये स्टॉक हैं Adani Energy Solution Share, जिसे लेकर बड़ी खबर आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी से जुड़ी कतर होल्डिंग एलएलसी ने ओपन मार्केट में इस कंपनी के 48 लाख से ज्यादा शेयर बेच दिए हैं. इस डील का असर सोमवार को कंपनी के शेयर की चाल पर देखने को मिल सकता है. 

Advertisement

643 करोड़ रुपये में बेचे शेयर
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों को देखें, तो कतर होल्डिंग एलएलसी ने बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के 48,05,974 शेयरों का सौदा किया है. ये शेयर 1,339 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेचे गए हैं और सेल के जरिए कतर की कंपनी ने अपनी कुल स्टेकहोल्डिंग में से 0.40% हिस्सेदारी बेची है. ये शेयरबिरला म्यूचुअल फंड ने खरीदे हैं. ये सौदा 643 करोड़ रुपये में हुआ है. 

मार्च तिमाही के ये थे नतीजे
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने बीते महीने ही अपने मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था और जानकारी देते हुए बताया था कि उसके कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 1.3 फीसदी का इजाफा हुआ है. इस बढ़ोतरी के साथ ये 723 करोड़ रहा, जो कि बीते साल की समान अवधि में 714 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी के मुताबिक, पूरे वित्तीय वर्ष में शुद्ध लाभ 2,392.75 करोड़ रुपये रहा, जो 31 मार्च 2025 तक के ₹921.69 करोड़ से दोगुने से भी अधिक है.

Advertisement

बीते हफ्ते ऐसा था शेयर का हाल 
कतर की फर्म द्वारा की गई बिक्री वाले दिन यानी बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बीएसई पर अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 2.25 फीसदी की उछाल के साथ 1,370 प्रति शेयर पर बंद हुआ था. इस तेजी का असर कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन पर भी देखने को मिला था और ये बढ़कर 1.64 लाख करोड़ रुपये हो गया था. 

लगातार रॉकेट बना हुआ है ये शेयर 
अडानी एनर्जी का शेयर बीते कुछ समय से निवेशकों को मालामाल करता हुआ नजर आया है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी कीमत में बीते छह महीने में 41 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है, जबकि बीते 1 साल में Adani Energy Solutions Share करीब 52 फीसदी चढ़ा है. 26 मई 2025 को इस अडानी स्टॉक की कीमत 879 रुपये थी, जो बीते शुक्रवार तक 490 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ 1370 रुपये पर पहुंच गई. 

गौतम अडानी के इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 1463 रुपये है, जबकि कंपनी के स्टॉक का 52 वीक का लो लेवल 745.45 रुपये है. अब कतर द्वारा बेची गई हिस्सेदारी की खबर से निवेशकों की नजर सोमवार को इस स्टॉक पर रहेगी. 

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement