अगले हफ्ते 4 दिन तक बंद रहेंगे बैंक... ठप रहेगा कामकाज, सोमवार को ही निपटा लें काम!

अगले हफ्ते 4 दिनों तक बैंकों का अवकाश रहने वाला है. ऐसे में अगर आपको बैंक संबंधी कोई काम है तो सोमवार को ही निपटा लेना चाहिए, वरना आपको हफ्तेभर का इंतजार करना पड़ सकता है.

Advertisement
अगले हफ्ते 4 दिन तक बंद रहेंगे बैंक. (Photo: ITG) अगले हफ्ते 4 दिन तक बंद रहेंगे बैंक. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

अगर आप भी अगले हफ्ते बैंक जाने वाले हैं तो आपको सोमवार यानी 24 अगस्‍त को ही सभी काम निपटा लेना चाहिए, क्‍योंकि 25 अगस्‍त से 30 अगस्‍त के बीच सरकारी और प्राइवेट बैंकों की शाखाएं अवकाश के कारण बंद रहने वाली हैं. हालांकि, बैंकों के एटीएम खुले रहेंगे और ऑनलाइन ट्रांजेक्‍शन भी कर सकेंगे. 

आज महीने का चौथा शनिवार है, जिस कारण बैंकों का अवकाश रहा, क्‍योंकि आरबीआई के नियम के अनुसार महीने के 2 और 4 शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. वहीं कल यानी 23 अगस्‍त को रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी. इसके अलावा भी अगले हफ्ते के दौरान कई छुट्टी रहने वाली है. आइए जानते हैं अगले हफ्ते के दौरान बैंक कितने दिन के लिए बंद रहेंगे और कहां-कहां? 

Advertisement

सोमवार को ही निपटा लें काम
23 अगस्‍त को रविवार के कारण पूरे देश में अवकाश रहने वाला है, लेकिन सोमवार को सभी बैंक खुले रहेंगे. हालांकि, इस दिन कामकाज का दबाव ज्‍यादा होता है. ऐसे में अगर आपका काम ऑनलाइन तरीके से हो जाए तो बैंक ब्रांच जाने से बचना चाहिए. 

25-26 अगस्‍त को यहां बैंक रहेंगे बंद
वहीं, दूसरी ओर 25 अगस्‍त यानी मंगलवार को कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में मिलाद-उन-नबी, फर्स्ट ओणम और मिलाद-ए-शरीफ के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी. हालांकि, दूसरे जगहों पर बैंकों की शाखाएं खुली रहने वाली हैं. 26 अगस्‍त को ज्‍यादातर जगहों पर बैंक बंद रहने वाले हैं, जिसमें बेंगलुरु, पटना, लखनऊ, नागपुर, मुंबई, दिल्ली, रांची, रायपुर जैसे बड़े शहर शामिल हैं. उस दिन इन जगहों पर ईद-ए-मिलाद, बरावफात, मिलाद-उन-नबी का अवकाश रहने वाला है. 

Advertisement

28 अगस्‍त को रक्षाबंधन
रक्षाबंधन के मौके पर भी अवकाश रहने वाला है. इसके अलावा, कुछ क्षेत्रीय त्‍योहार भी पड़ने वाले हैं, जिस कारण अवकाश रहने वाला है. क्षेत्रीय त्‍योहार के कारण अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर, कानपुर, कोच्चि जैसे बड़े शहर बंद रहेंगे. वहीं दूसरी ओर, नॉर्थ ईस्‍ट में रक्षाबंधन पर्व के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं, जो इस बार 28 अगस्‍त को पड़ रहा है. 

29 अगस्‍त को होगा कामकाज 
29 अगस्त को इस महीने का आखिरी और पांचवां शनिवार है. लेकिन, बैंकों की शाखाएं उस दिन खुली रहेंगी. बैंकों की शाखाएं सिर्फ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहती हैं.वहीं 30 अगस्‍त को बैंक बंद रहने वाले हैं, क्‍योंकि इस दिन रविवार रहने वाला है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »