अदार पूनावाला ब्रिटेन में बढ़ाएंगे कारोबार, वैक्सीन प्रोडक्शन पर करेंगे 2,457 करोड़ का निवेश

कोरोना की कोविडशील्ड वैक्सीन बनाने वाली पुणे की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ब्रिटेन में अपना कारोबार बढ़ाने जा रही है. अदार पूनावाला की ये कंपनी ब्रिटेन में 2,457.19 करोड़ रुपये (करीब 24 करोड़ पौंड) का निवेश करेगी और इससे इतने लोगों को रोजगार भी मिलेगा, जानें पूरी डिटेल

Advertisement
अदार पूनावाला (फाइल फोटो) अदार पूनावाला (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2021,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST
  • कंपनी क्लिनिकल ट्रायल और शोध पर करेगी काम
  • कोविड की नेसल वैक्सीन का पहले फेज का ट्रायल शुरू
  • ‘इंडिया-यूके एन्हान्स्ड ट्रेड पार्टनरशिप’ का हिस्सा है ये निवेश

कोरोना की कोविडशील्ड वैक्सीन बनाने वाली पुणे की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ब्रिटेन में अपना कारोबार बढ़ाने जा रही है. अदार पूनावाला की ये कंपनी ब्रिटेन में 2,457.19 करोड़ रुपये (करीब 24 करोड़ पौंड) का निवेश करेगी और इससे इतने लोगों को रोजगार भी मिलेगा, जानें पूरी डिटेल.

ट्रेड पार्टनरशिप का हिस्सा है निवेश
सीरम इंस्टीट्यूट ब्रिटेन में अपना एक नया सेल्स ऑफिस खोलेगी और साथ ही वैक्सीन उत्पादन के कारोबार को भी बढ़ाएगी. इसके लिए कंपनी ब्रिटेन में 2,457.19 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. ये निवेश भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार को बढ़ाने के लिए किए गए एक अरब पौंड (लगभग 102 अरब रुपये) के ‘इंडिया-यूके एन्हान्स्ड ट्रेड पार्टनरशिप’ का हिस्सा है.

Advertisement

क्लिनिकल ट्रायल और शोध पर करेगी काम
इस निवेश के माध्यम से सीरम इंस्टीट्यूट का लक्ष्य क्लिनिकल ट्रायल को बढ़ावा देने के साथ-साथ रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर ध्यान देना है. साथ ही कोरोना वायरस महामारी से निपटने में मदद के लिए वैक्सीन उत्पादन की क्षमता बढ़ाना है.

नाक से ली जाने वाली वैक्सीन का ट्रायल चालू
कंपनी को नए सेल्स ऑफिस से लगभग 102 अरब रुपये का नया कारोबार पैदा होने की उम्मीद है. सीरम इंस्टीट्यूट ने ब्रिटेन की कोडजेनिक्स इंक के साथ मिलकर कोविड-19 की नेसल वैक्सीन (नाक से ली जाने वाली दवा) का पहले चरण का ट्रायल भी चालू कर दिया है.

मिलेगी इतने अंग्रेजों को नौकरी
डाउनिंग स्ट्रीट ने घोषणा की है कि इंडिया-यूके एन्हान्स्ड ट्रेड पार्टनरशिप से ब्रिटेन में 6,500 लोगों को नौकरी मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके ब्रिटेन के समकक्ष बोरिस जॉनसन के बीच दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने के लिए एक वर्चुअल बैठक होनी है. इसी के साथ सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से इस निवेश की घोषणा की गई है. वहीं एक और भारतीय कंपनी ग्लोबल जीन कॉर्प भी ब्रिटेन में 5.9 करोड़ पौंड यानी लगभग 605 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »