Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

Stock Market Crash Impact: आखिरी घंटे में शेयर बाजार में ऐसा भूचाल... देखते ही देखते ₹1000000 करोड़ स्वाहा

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:13 PM IST
  • 1/6

शेयर बाजार निवेशकों के लिए गुरुवार का दिन बेहद खराब साबित हो रहा है. मार्केट के दोनों इंडेक्स देखते ही देखते क्रैश (Stock Market Crash) हो गए हैं और निवेशकों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर गौतम अडानी की कंपनी अडानी पोर्ट्स तक के शेयर बिखर गए हैं और Stock Market Investors को लगे झटके का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दोपहर 1 बजे तक उनके 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा स्वाहा हो चुके थे. (Photo: ITG)

  • 2/6

सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाया तगड़ा गोता 
शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही मामूली उतार-चढ़ाव के साथ हुई, लेकिन जैसे-जैसे दिन का कारोबार आगे बढ़ता गया, सेंसेक्स-निफ्टी गोता लगाते चले गए. खबर लिखे जाने तक BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटकर 71,567 के लेवल पर आकर कारोबार कर रहा था. वहीं NSE का 50 शेयरों वाला निफ्टी 350 अंक से ज्यादा फिसलकर 22,231 पर आ गया था. (Photo: ITG)

  • 3/6

बाजार में भूचाल से निवेशकों का नुकसान
Share Market Crash के चलते शेयर बाजार में पैसे लगाने वाले निवेशकों को तगड़ा नुकसान हुआ है. इसका कैलकुलेशन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन में आए बदलाव को देखकर लगाया जा सकता है. बीते कारोबारी दिन बुधवार को BSE MCap मार्केट क्लोज होने पर 4,72,35,273.39 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था, लेकिन गुरुवार को दोपहर 1 बजे तक ही ये गिरकर 4,62,24,649.53 करोड़ रुपये पर आ गया. इस हिसाब से देखें, तो शेयर मार्केट इन्वेस्टर्स के 10,10,624 करोड़ रुपये देखते ही देखते स्वाहा हो गए. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/6

इन शेयरों ने निवेशकों को किया हैरान
शेयर बाजार में भूचाल के बीच जिन शेयरों ने अपने निवेशकों को सबसे ज्यादा झटका देने का काम किया, उनमें रिलायंस से लेकर अडानी पोर्ट्स तक के स्टॉक शामिल हैं. ITC (4.20%), Adani Ports Share (4.10%), PowerGrid Share (2.78%), Reliance Share (2.72%), BEL Share (2.70%), Bajaj Finance Share (2.25%), Maruti Share (2.11%) की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा Paytm Share (5.10%), तो Suzlon Share (4.10%) फिसलकर कारोबार कर रहा था. (Photo: ITG)

  • 5/6

Japan से साउथ कोरिया तक कोहराम
सिर्फ भारतीय शेयर बाजार में ही नहीं, बल्कि गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों में भी कोहराम (Asian Stock Market Crash) मचा हुआ नजर आया. जापान का निक्केई इंडेक्स 1000 अंक, हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 400 अंक, साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 200 अंक टूटकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा ब्रिटेन का FTSE-100 इंडेक्स करीब 1 फीसदी, CAC, DAX में भी इतनी ही गिरावट आई. (Photo: Reuters)

  • 6/6

Gift Nifty से मिला था रेड सिग्नल
गौरतलब है कि शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी के लिए प्रमुख संकेतक माना जाने वाला गिफ्ट निफ्टी भी गुरुवार को खुलने के साथ ही क्रैश हो गया. एक ओर जहां Sensex-Nifty Crash नजर आ रहे थे, तो वहीं Gift Nifty 275 अंक का गोता लगाकर कारोबार कर रहा था. ये 22,579 पर ओपन हुआ था और फिर गिरते हुए 22,278 के लेवल पर आ गया. (Photo: ITG)

(नोट: शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement