Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

Kavya Maran Wedding: बंटने लगे कार्ड, हाई-प्रोफाइल शादी... 25000 करोड़ रुपये की मालकिन हैं दुल्हन... विदेश में शादी!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST
  • 1/9

अगले हफ्ते एक हाई प्रोफाइल शादी होने जा रही है. IPL की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO और सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन की 11 नवंबर को ग्रीस में शादी होने वाली है, काव्या मारन देश की सबसे चर्चित और बिजनेसवुमन में से एक हैं. (Photo: PTI)

  • 2/9

काव्या मारन की शादी दक्षिण भारत के मशहूर और प्रतिष्ठित संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के संग होने जा रही है, अनिरुद्ध साउथ सिनेमा के सबसे बड़े और महंगे संगीतकारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने 'कोलावेरी डी' से लेकर कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों और जवान जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी सुपरहिट संगीत दिया है. (Photo: PTI/AFP) 

  • 3/9

काव्या मारन के पिता बड़े उद्योगपति हैं, जबकि काव्या आईपीओ टीम को संभालती हैं. इनकी शादी में बड़े राजनेता, उद्योगपति, कलाकार और खिलाड़ियों का जमावड़ा लगने वाला है. निमंत्रण के कार्ड बांटे जा रहे हैं, काव्या के पिता ने पीएम मोदी को भी शादी में आने का निमंत्रण दिया है. 

Advertisement
  • 4/9

इसके अलावा शादी में कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंच सकते हैं, जिन्हें निमंत्रण दिया गया है. कहा जा रहा है कि जो निमंत्रण कार्ड दिए जा रहे हैं, उसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये है. शादी का कार्ड बेहद ही खूबसूरत है. एक तरफ जहां कलानिधि मारन का सन ग्रुप मीडिया और एंटरटेनमेंट की दुनिया का बेताज बादशाह है, वहीं अनिरुद्ध रविचंदर का परिवार भी सिनेमा और संगीत जगत से गहरी जड़ें रखता है. ऐसे में इन दोनों की जोड़ी का बिजनेस और ग्लैमर इंडस्ट्री में काफी दबदबा देखने को मिल सकता है.

  • 5/9

दरअसल, शादी के लिए ग्रीस को चुने जाने की खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. ग्रीस को दुनिया भर में अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, सफेद इमारतों और आकर्षक समुद्री तटों के लिए जाना जाता है, जो किसी भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए एक बेहतरीन और शानदार बैकग्राउंड तैयार करता है. 
यहां मौजूद लग्जरी रिसॉर्ट और प्राइवेट विला वीआईपी शादियों और निजी पार्टियों के आयोजन के लिए बेहद अनुकूल माने जाते हैं.

  • 6/9

अगर काव्या मारन की बात करें तो वो अपनी खूबसूरती, सादगी और आईपीएल मैचों के दौरान टीम को चीयर करते उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. उनकी पर्सनल लाइफ, विशेषकर उनकी शादी को लेकर फैंस और मीडिया में हमेशा भारी उत्सुकता बनी रहती है. काव्या मारन के फैंस अब शादी की खबर को लेकर सोशल मीडिया पर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं. (Photo: PTI)

Advertisement
  • 7/9

काव्‍या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं और उनकी कंपनी की कुल वैल्‍यू करीब 25000 करोड़ रुपये बताई जाती है. काव्‍या मारन के होने वाले पति अनिरुद्ध रविचंदर की कमाई की बात करें तो यह हर प्रोजेक्‍ट्स के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. भारतीय सिनेमा में मौजूदा समय में ये सबसे महंगे कम्‍पोजर हैं. 

  • 8/9

अनिरुद्ध फिल्टर कॉफी स्टार्टअप VS Mani & CO के साथ को-फाउंडर और ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जुड़े हैं. वह टकीला ब्रांड Loca Loka के को-क्रिएटर भी हैं. इनकी कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपये बताई जाती है. (Photo: PTI/AFP)

  • 9/9

काव्‍या मारन की नेटवर्थ 
रिपोर्ट की मानें तो काव्‍या मारन की कुल नेटवर्थ 409 करोड़ रुपये है, लेकिन वह 25000 करोड़ रुपये की वैल्‍यू वाले ग्रुप SUN TV की उत्तराधिकारी हैं. साथ ही वह 18000 करोड़ रुपये की वैल्‍यू वाले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मालिक भी हैं. काव्‍या मारन ने चेन्नई के स्टेला मॉरिस कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की है, इसके अलावा न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के लियोनार्ड एन स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए भी किया है. (Photo: PTI)
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement