Vedanta Aluminium मेटल कंपनी के शेयरों में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली है. यह गिरावट कंपनी की ओर से नतीजे जारी होने के बाद आई है. हालांकि, ब्रोकरेज फर्म इस कंपनी के स्टॉक को लेकर काफी साकारात्मक बने हुए हैं और खरीदारी की सलाह दे रहे हैं.
ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि यह शेयर शानदार तेजी दिखा सकता है और यहां से 55 फीसदी उछल सकता है. एनालिस्ट ने कहा कि एल्युमिनियम की कम कीमतों के बावजूद मजबूत वॉल्यूम ने Q2 की कमाई को सपोर्ट किया, और कहा कि बैकवर्ड इंटीग्रेशन और वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स (VAP) मिक्स से कॉस्ट कॉम्पिटिटिवनेस मजबूत होने की संभावना है.
उन्होंने कहा कि कॉस्ट में कमी और कैपेसिटी बढ़ाने से कमाई की राह को सहारा मिल सकता है. गुरुवार को वेदांता का यह शेयर 2.91 फीसदी गिरकर 348.75 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था.पिछले एक महीने में यह शेयर 20 प्रतिशत टूट चुका है और छह महीने के दौरान इसमें 30 प्रतिशत की गिरावट आई है.
वेदांता एल्युमिनियम के कैसे रहे नतीजे?
मौजूदा तिमाही में वेदांता एल्युमिनियम ने बताया कि एडजस्टेड नेट प्रॉफिट में साल दर साल 118 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 5167 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू में साल दर साल 41 फीसदी की तेजी देखने को मिली ओर यह 22,066 करोड़ रुपये रहा. LME की कीमतों में नरमी के बावजूद, सितंबर में लगातार दूसरी तिमाही में EBITDA 10,000 करोड़ रुपये रहा, जो साल दर साल 83 फीसदी ज्यादा है और एबिटा मार्जिन 46 फीसदी रहा.
ब्रोकरेज का टारगेट
नतीजों के बाद, वेदांता एल्युमिनियम पर इन्वेस्टेक और एमके ग्लोबल का सबसे ज़्यादा टारगेट 550 रुपये दिया है, जिसका मतलब है कि इसमें 55 परसेंट की बढ़त हो सकती है. एंबिट कैपिटल का 365 रुपये का सबसे कम टारगेट रहा है, जो अभी भी 5 परसेंट की बढ़त का इशारा देता है.
MOFSL ने कहा कि VAML ने तिमाही के दौरान अच्छी कमाई की रिपोर्ट दी, जिसे अच्छे वॉल्यूम से सपोर्ट मिला. VAML की लॉन्ग-टर्म ग्रोथ स्टोरी बनी रही, जिसमें चल रहे बैकवर्ड इंटीग्रेशन, VAP से बढ़ते कंट्रीब्यूशन और धीरे-धीरे विस्तार से घरेलू डिमांड के मजबूत आउटलुक को पूरा करने की संभावना है. मोतीलाल ओसवाल ने वेदांता एल्युमिनियम पर अपना टारगेट 480 रुपये/शेयर रखा है और BUY रेटिंग दोहराया है.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)