Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

Antilia-Burj Khalifa Celebrate Jio Listing: जियो का जश्न... जगमगा उठे एंटीलिया, बुर्ज खलीफा और मरीन ड्राइव

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST
  • 1/7

मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स ने शेयर बाजार में दस्तक दे दी है. देश के इस सबसे बड़े आईपीओ को मिले जबर्दस्त रिस्पांस के बाद इसके शेयर लिस्ट भी जोरदार प्रीमियम पर हुए. Jio Platforms लिस्टिंग-डे पर पूरा अंबानी फैमिली एक साथ दिखा खुशी मनाते हुए दिखा, लेकिन देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी जियो प्लेटफॉर्म के इस जश्न का असली रंग रात में नजर आया, जब मुकेश अंबानी का मुंबई स्थित घर एंटीलिया नीली रोशनी में जगमगा उठा. पूरी इमारत Jio के रंग में रंगी हुई नजर आई. (Photo: X/ITG)

  • 2/7

लिस्टिंग ईवेंट में मुकेश अंबानी भावुक
सुबह 10 बजे स्टॉक एक्सचेंज पर जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों की लिस्टिंग हुई और लिस्ट होने के बाद ये मुकेश अंबानी स्टॉक ताबड़तोड़ तेजी के साथ दौड़ लगाता हुआ नजर आया. पूरी जियो फैमिली एक फ्रेम में लिस्टिंग ईवेंट में नजर आई. इश दौरान कई तस्वीरें भी देखने को मिली, जिनमें लिस्टिंग के बाद अनंत अंबानी की स्पीच के दौरान मुकेश अंबानी का इमोशनल होना और उनकी आंखों में आंसू, मां कोकिला बेन अंबानी के आशीर्वाद लेना, अंबानी फैमिली के बच्चों का चंचल अंदाज. (Photo: X)

  • 3/7

रात में नीले रंग में सराबोर हुआ Antilia
दिन में शुरू हुआ Jio Platforms IPO Listing का ये जश्न रात गहराने के साथ भी जारी रहा और इसका असली रंग देखने को मिला, देश के सबसे महंगे घर के तौर पर पहचाने जाने वाले मुकेश अंबानी के एंटीलिया पर, जबर्दस्त नीली लाइटिंग में Antilia जगमगाता हुआ दिखाई दिया. इसके ऊपर Jio और उसकी खास टैगलाइन भी रिफ्लेक्ट होती हुई नजर आई, जिसमें लिखा था, 'थैंक यू इंडिया, जियो को आपने बनाया.' (Photo: X)

Advertisement
  • 4/7

ईशा अंबानी का घर गुलिता भी रोशन 
न सिर्फ मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया नीले रंग की रोशनी में रंगा हुआ जियो आईपीओ लिस्टिंग का जश्न मनाता हुआ नजर आया, बल्कि उनकी बेटी ईशा अंबानी का घर गुलिता (Isha Ambani Gulita House) भी Antilia  की तरह ब्लू लाइट में जगमग Jio के रंग में रंगा हुआ नजर आया. (Photo: X)

  • 5/7

मुंबई के मरीन ड्राइव पर ये नजारा
मुकेश अंबानी से लेकर ईशा अंबानी तक के घर रोशन होने के साथ ही मुंबई के मरीन ड्राइव पर भी जियो का जश्न देखने को मिला. यहां लेजर शो के जरिए जियो लिस्टिंग का आनोखा नजारा दिखाया गया. इस दौरान वहां मौजूद भीड़ अपने अपने मोबाइल पर इस फोटो को कैप्चर करता हुआ दिखाई दिया. (Photo: X)

  • 6/7

बुर्ज खलीफा पर जियो का जश्न
न सिर्फ देश, बल्कि विदेशों में भी जियो की धमक देखने को मिला. रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा इमारत को 'जियो प्लेटफॉर्म्स' की शानदार स्टॉक मार्केट एंट्री का जश्न मनाने के लिए रोशन किया गया. यह भारत के टेलीकॉम और डिजिटल टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए गर्व का पल है. (Photo: X)

Advertisement
  • 7/7

27 मंजिला एंटीलिया, कीमत-15000Cr
देश में जब भी महंगे घरों की बात होती है, तो फिर जुबां पर सबसे पहला नाम एंटीलिया का ही आता है, जहां मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी और पूरे परिवार के साथ रहते हैं. एक से बढ़कर एक अल्ट्रालग्जरी सुविधाओं से लैस इस महलनुमा घर की अनुमानित कीमत 15000 करोड़ रुपये बताई जाती है. Antilia हाउस मुंबई की अल्टामाउंट रोड, दुनिया की सबसे महंगी रेजिडेंशियल स्ट्रीट में गिनी जाती है और यहीं पर मुकेश अंबानी का एंटीलिया हाउस है. ये 27 मंजिला महल साल 2010 में बनकर तैयार हुआ था. इसकी डिजाइन शिकागो स्थित आर्किटेक्चर फर्म पर्किन्स एंड विल ने तैयार की थी. (Photo: ITG)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement