Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

बड़ा अपडेट... 3% बढ़ सकता है DA, फिर सैलरी में होगी इतनी बढ़ोतरी!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 06 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:48 AM IST
  • 1/6

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जुलाई 2026 में महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी को लेकर बड़ी राहत मिली है. श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा जून 2026 के कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स (AICPI-IW) के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं.  

  • 2/6

इस आंकड़े के अनुसार, AICPI-IW में 1.1 अंक की बढ़ोतरी हुई है और यह 151.9 के स्तर पर पहुंच चुका है. इसका मतलब है कि पिछले 12 महीनों के आंकड़ों का विश्‍लेषण करने के बाद यह साफ संकेत मिल रहा है कि सरकार जुलाई से दिसंबर 2026 की अवधि के लिए कर्मचारियों की DA और पेंशनर्स के DR में 3 से 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है. 

  • 3/6

इतनी बढ़ोतरी की संभावना इसलिए भी जताई जा रही है, क्योंकि सरकार जुलाई 2026 की डीए समीक्षा के लिए सरकार जुलाई 2025 से जून 2026 तक के 1 महीने के एवरेज AICPI-IW इंडेक्स को आधार मानती है. जून के आंकड़े आने के बाद  12 महीनों का औसत 148.65 होता है. ऐसे में 7वें वेतन आयोग के तहत अगर कैलकुलेशन करें तो DA 63.77 फीसदी निकलकर आता है. 

Advertisement
  • 4/6

अभी केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता फिलहाल 60% की दर से दिया जा रहा है. जनवरी 2026 में 2% की बढ़ोतरी हुई थी और अब आगे की बढ़ोतरी इस एवरेज पर होगी कि आठवां वेतन आयोग कब लागू होगा. 
 

  • 5/6

उम्‍मीद की जा रही है कि अगर बढ़ोतरी होती है तो डीए 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा. मनी कंट्रोल के मुताबिक, ऑल इंडिया एनपीएस एंपलाइज फेडरेशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल का कहना है कि कर्मचारियों को 3 फीसदी डीए बढ़ोतरी मिलने की संभावना ज्‍यादा दिख रही है. 

  • 6/6

अगर ये बढ़ोतरी लागू होती है तो 18,000 रुपये मिनिमम बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की सैलरी में 540 रुपये का इजाफा होगा. यह बढ़ोतरी सीधे बेसिक सैलरी के आधार पर होगी. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement