गिरिराज सिंह का RJD पर बड़ा हमला, कहा- इस बार नहीं चलेगा तेजस्वी का 'MY-BAAP' फॉर्मूला

गुजरात बीजेपी द्वारा आयोजित बिहार दिवस समारोह में हिस्सा लेने अहमदाबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि राजद का 'MY-BAAP' फॉर्मूला इस बार नहीं चलेगा. तेजस्वी यादव के आरोपों को गिरिराज सिंह ने 'थेथरोलॉजी' करार दिया. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने राज्य में 50 लाख परिवारों को गरीबी से बाहर निकाला है.

Advertisement
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह. (फाइल फोटो) केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह. (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • अहमदाबाद,
  • 13 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 11:32 PM IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि बिहार की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव में वंशवाद को जड़ से खत्म करने का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि राजद का 'MY-BAAP' (मुस्लिम-यादव, बहुजन-अगड़ा, और पिछड़ा) फॉर्मूला इस बार नहीं चलेगा.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक गिरिराज सिंह गुजरात बीजेपी द्वारा आयोजित बिहार दिवस समारोह में हिस्सा लेने अहमदाबाद पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि जब लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने बिहार को बदनाम करने और लोगों को पीड़ा देने के अलावा कुछ नहीं किया.

Advertisement

उन्होंने तेजस्वी यादव के आरोपों—भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, अपराध और पलायन को 'थेथरोलॉजी' (बेबुनियाद बातें) करार दिया. सिंह ने कहा कि लालू यादव के समय के 'चरवाहा विद्यालय' का युग अब समाप्त हो चुका है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में IIT, NIT, NIFT, AIIMS और हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित हुए हैं.

उन्होंने दावा किया कि नीतीश और मोदी की जोड़ी ने बिहार को नई दिशा दी है और एनडीए सरकार ने राज्य में 50 लाख परिवारों को गरीबी से बाहर निकाला है. उन्हें घर, शौचालय, 24 घंटे बिजली, 5 किलो राशन और 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया गया है.

गिरिराज सिंह ने विरोधियों के सपनों को 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' बताया और कहा कि इस चुनाव में 'MY और BAAP—दोनों का अंत' हो जाएगा. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »