पटना में आंधी-बारिश से निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, महिला समेत 2 की मौत, 1 घायल

बिहार की राजधानी पटना में तेज आंधी और बारिश के कारण एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिर गई. इस घटना में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है.

Advertisement
राहगीर थे दोनों मृतक राहगीर थे दोनों मृतक

मनोज कुमार सिंह

  • पटना,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST

बिहार की राजधानी पटना में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा. घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना पटना के रुपसपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुरा देवी स्थान की है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक तिलकनगर निवासी 73 साल के त्रिभुवन प्रसाद सिन्हा, रुकनापुर निवासी 45 साल की अनीता देवी जो मूल रूप से पटना के नौबतपुर की रहने वाली हैं, रुकनपुरा देवी स्थान के पास से गुजर रहे थे. इसी दौरान तेज आंधी और बारिश आ गई. आंधी-बारिश से बचने के लिए अन्य राहगीरों की तरह ये भी एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के नीचे खड़े हो गए.

इसी दौरान बिल्डिंग के छठे तल की दीवार गिर पड़ी. इसकी चपेट में आकर कुछ राहगीर घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए तत्काल नजदीक ही स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया. उपचार के दौरान दो घायलों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल का इलाज जारी है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में धूल भरी आंधी-बारिश, बंगाल से झारखंड तक खूब बरसेंगे बादल

Advertisement

घटना के संबंध में रुपसपुर के थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि तेज आंधी तूफान में एक अर्धनिर्मित मकान के छठे तल से दीवार गिर गई. इससे दो राहगीर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इलाज केदौरान दोनों की मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. रुपसपुर थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है.

यह भी पढ़ें: UP के सुल्तानपुर में आंधी-तूफान का कहर... 2 मासूम समेत 7 की मौत, 21 घायल

मृतका के पुत्र भोला गुप्ता ने घटना के संबंध में कहा कि मेरी मां आंधी-पानी आने से आधे घंटे पहले ही घर से निकली थी. उन्होंने कहा कि रास्ते में ही एक जगह बिल्डिंग बन रही है. निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से मेरी मां मलबे में दब गई. भोला गुप्ता ने कहा कि हम लोग मलबे से निकालकर मां को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement