'पापा ने डंडे से मारा है, अब मम्मी सो रही है...' मां की लाश के पास खेलती रही 5 साल की अंशिका

बिहार के वैशाली में पति ने 22 साल की पत्नी आशा देवी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. 5 साल की मासूम बेटी को घर में अकेला छोड़कर घर से फरार हो गया. बेटी अंशिका बोली पापा ने डंडे से मारा है. मां सो रही है. मृतका के पिता ने कहा कि रात 9 बजे बेटी ने फोन आया थी कह रही थी कि पापा हमें ले चलो नहीं तो ये लोग मार डालेंगे और सुबह उसकी मौत की खबर मिली.

Advertisement
पति ने 22 साल की पत्नी आशा देवी की डंडे से पीट कर की हत्या( Photo:itg) पति ने 22 साल की पत्नी आशा देवी की डंडे से पीट कर की हत्या( Photo:itg)

विकाश कुमार

  • वैशाली ,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

बिहार के वैशाली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर वार्ड-6 में एक पति ने पत्नी की बड़ी ही बेरहमी से डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी पति 5 साल की मासूम बेटी को घर में अकेले छोड़कर  फरार हो गया. पुलिस जब घर पहुंची तो उसे वहां सिर्फ 5 साल की मासूम बेटी अपनी मां के शव के पास खेलती हुई मिली.

Advertisement

मृतका की पहचान आशा देवी ( उम्र 22 साल) के रूप में हुई है. मृतका राघोपुर के जुरावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर वार्ड-12 की रहने वाली है. उसकी शादी ढाई साल पहले मथुरापुर निवासी सुजीत पासवान (उम्र 29 साल) से हुई थी. बताया जा रहा है कि दोनों की यह दूसरी शादी थी. सुजीत की पहली पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी. जिससे उसके दो बच्चे हैं. वहीं आशा देवी के भी पहले पति की बीमारी से मौत हो गई थी. जिससे उसकी एक बेटी अंशिका कुमारी उम्र 5 है. जानकारी के मुताबिक शादी के समय ही दोनों पक्षों को पहले विवाह और बच्चों के बारे में बता दिया गया था. मृतका के पिता गणेश पासवान ने बताया कि बच्चों को लेकर ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. आरोप है कि इसी विवाद के चलते बीती रात पति ने पत्नी की हत्या कर दी. मृतका की मां ने बताया कि शादी के 6 महीने तक सब कुछ ठीक था. उसके बाद पति का व्यवहार बदल गया. वह अपने पुराने ससुराल से संबंध रखने लगा और आशा के साथ मारपीट करने लगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मां-मामा ने पहले पीटा, फिर गला घोंटकर की हत्या... शिवानी में 22 वर्षीय युवती की हत्या से सनसनी

पापा ने डंडे से मम्मी को मारा... मां सो रही है

मृतका के पिता का दावा है कि पिछले 5 दिनों से उनकी बेटी को ससुराल वालों ने खाना तक नहीं दिया था. उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही रात को 9 बजे आशा ने फोन कर अपनी मां से कहा था कि हमें ले चलो नहीं तो ये लोग जिंदा नहीं छोड़ेंगे. लेकिन परिजनों ने सुबह लेने आने की बात कही. सुबह गांव से किसी ने फोन पर आशा के परिजनों को मौत की सूचना दी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने पहुंच कर मौके का जायजा लिया और पूछताछ में जुट गई.

इस वारदात की सबसे दर्दनाक गवाह 5 लास बेटी अंशिका बनी. जिसे अकेले घर में छोड़कर फरार हो गये थे घरवाले. मासूम ने पुलिस को बताया कि रात में खाना खाने के बाद पापा ने डंडे से मम्मी को मारा. मां सो रही है. उस वक्त दादी मठ पर गई थी और दादा घर पर नहीं थे. कोई बचाने वाला नहीं था और मारने के बाद सभी घर से भाग गए.
 
सूचना मिलते ही बिदुपुर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की. एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल आरोपी पति समेत पूरा परिवार फरार है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »