मां-मामा ने पहले पीटा, फिर गला घोंटकर की हत्या... शिवानी में 22 वर्षीय युवती की हत्या से सनसनी

सिवनी में 22 साल की मुस्कान उइके की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, मोबाइल पर किसी से बात करने को लेकर नाराज मां सुनीता उइके और मामा अनिल धुर्वे ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर गला दबाकर हत्या कर दी. फिर शव को खेत में फेंक दिया.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में महिला, जिसने अपनी बेटी की भाई के साथ मिलकर हत्या कर दी. (Photo: Screengrabs) पुलिस गिरफ्त में महिला, जिसने अपनी बेटी की भाई के साथ मिलकर हत्या कर दी. (Photo: Screengrabs)

पुनीत कपूर

  • सिवनी,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:44 AM IST

मध्य प्रदेश के सिवनी में 22 साल की युवती के क़त्ल का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां युवती की मां और मामा ने मिलकर पहले मारपीट की और फिर गला दबाकर जान ले ली. इसके बाद हत्या को हादसा दिखाने ले लिए युवती की लाश पर इलेक्ट्रिक रॉड से करंट दौड़ाया और फिर लाश को मक्के के खेत में फेंक दिया. घटना कुरई थाना क्षेत्र के सोतसा गांव की है, 30 सितंबर को खेत में एक अज्ञात युवती का शव मिला. 

Advertisement

पुलिस ने लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख़्त नहीं हो पाई. फिर पुलिस ने आसपास के रिजॉर्ट में पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इस दौरान युवती की पहचान 22 साल की मुस्कान उइके के तौर पर हुई. जिसके बाद युवती की मां को बुलाकर पूछताछ की गई तो पहले उसने शव को पहचानने से इनकार कर दिया. फिर तमाम सबूत दिखाए और सख़्ती के बाद मां ने हत्या की बात क़ुबूल की. 

दरअसल शव मिलने से दो दिन पहले 28 सितंबर को रिजॉर्ट से आने के बाद मुस्कान मोबाइल पर काफ़ी देर तक किसी से बात कर रही थी. इसी बात से नाराज़ होकर मां और मामा ने पहले तो युवती के साथ मारपीट की और इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों मां सुनीता उइके और मामा अनिल धुर्वे को गिरफ़्तार कर लिया है.

Advertisement

एसडीओपी ने क्या कहा?
ललित गठारे, एसडीओपी, बरघाट ने बताया कि 30 सितंबर को कुरई थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवती की लाश मिली थी. मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई. आसपास के रिजॉर्ट्स में आने-जाने वाले लोगों की सूची बनाई, सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. विवेचना के दौरान शव की पहचान 22 साल की मुस्कान उइके के तौर पर की गई. जब उसकी मां को बुलाकर पूछताछ की गई तो शुरुआत में उसने शव पहचानने से इनकार कर दिया.

हालांकि, जब गहनता से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि मुस्कान किसी अन्य व्यक्ति से बात करती थी. इसी बात पर उससे विवाद हुआ, तब मां सुनीता उइके और मामा अनिल धुर्वे ने मारपीट की और गाला दबाकर हत्या कर दी. इस घटना को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए इलेक्ट्रिक रॉड से उसके पैर पर करंट के निशान बनाए और शव को पास के ही मक्के के खेत पर ले जाकर फेंक दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »