'दो दशक के सुशासन पर दें वोट...', बांकीपुर उपचुनाव के लिए नीतीश कुमार की मतदाताओं से भावुक अपील

बांकीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ रही है, जहां से पार्टी दशकों से भारी अंतर से जीत दर्ज करती आ रही है. नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई है. यहां 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी.

Advertisement
नीतीश कुमार ने विकास कार्यों का हवाला देते हुए एनडीए प्रत्याशी को जिताने की अपील की. (File Photo: ITG) नीतीश कुमार ने विकास कार्यों का हवाला देते हुए एनडीए प्रत्याशी को जिताने की अपील की. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:43 AM IST

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. मतदान की तारीख नजदीक आते ही एनडीए ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. इसी क्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार रात एक वीडियो संदेश जारी कर बांकीपुर के मतदाताओं से एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की भावुक अपील की है.

Advertisement

अपने वीडियो संदेश में नीतीश कुमार ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्यारे मतदाताओं, आप सभी को मेरा प्रणाम. आप जानते हैं कि आपके विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है और 30 जुलाई को मतदान होना है. आप सभी के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद से हमने दो दशकों में सुशासन और न्याय के साथ विकास को पूरी ईमानदारी से धरातल पर उतारने का काम किया है.'

नीतीश कुमार ने प्रदेश में हुए विकास कार्यों का हवाला देते हुए मतदाताओं से एनडीए प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया. उन्होंने आगे कहा, 'विकास की इस गति को बनाए रखने और विकसित बिहार के निश्चय को पूरा करने के लिए आपका एक-एक वोट जरूरी है. आप सभी मतदाताओं से आग्रह है कि आप NDA के युवा उम्मीदवार श्री नीरज कुमार सिन्हा को अपना आशीर्वाद दें, और मतदान के दिन कमल छाप के सामने बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं, नमस्कार.'

Advertisement

बीजेपी का गढ़ मानी जाती है बांकीपुर सीट

गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ रही है, जहां से पार्टी दशकों से भारी अंतर से जीत दर्ज करती आ रही है. पांच बार के विधायक नितिन नवीन के राज्यसभा जाने और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह सीट खाली हुई है. उपचुनाव में भाजपा ने अपने युवा मोर्चा के नेता नीरज कुमार सिन्हा पर दांव लगाया है.

इस उपचुनाव में एनडीए के सामने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर मुख्य चुनौती पेश कर रहे हैं, जो अपनी पार्टी के लिए इस चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण मान रहे हैं. प्रशांत किशोर की पार्टी ने पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में कोई सीट नहीं जीती थी. ऐसे में बांकीपुर उपचुनाव को जन सुराज के लिए भी अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के एक अवसर के तौर पर देखा जा रहा है. बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »