Bihar: मुजफ्फरपुर रेड लाइट एरिया में 20 साल की डांसर का शव फंदे से लटका मिला, मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर के चतुर्भुज स्थान स्थित शुक्ला रोड इलाके में 20 वर्षीय नर्तकी सारिका पाल उर्फ मुस्कान का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव. (Photo: Representational) कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव. (Photo: Representational)

मणि भूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:21 PM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित चतुर्भुज स्थान के शुक्ला रोड इलाके में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 20 वर्षीय नर्तकी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस, टाउन एसडीपीओ-1 सुरेश कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Advertisement

मृतका की पहचान सारिका पाल उर्फ मुस्कान के रूप में हुई है. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली थी. बताया गया कि वह पिछले करीब छह वर्षों से मुजफ्फरपुर के शुक्ला रोड इलाके में किराये पर रह रही थी. पिछले कई महीनों से वह इसी मकान की दूसरी मंजिल पर रह रही थी.

कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव

स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई. इससे नीचे रहने वाले एक किरायेदार को शक हुआ. जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो मुस्कान का शव फंदे से लटका मिला. यह दृश्य देखकर लोगों ने तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे कमरे की बारीकी से जांच की. इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने कमरे का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Advertisement

टाउन एसडीपीओ-1 सुरेश कुमार ने बताया कि लखनऊ निवासी मुस्कान का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

फिलहाल पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »