'पापा फिर बनें मुख्यमंत्री, ये बिहार के विकास के लिए जरूरी', बोले CM नीतीश के बेटे निशांत कुमार

निशांत कुमार ने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे एनडीए गठबंधन को वोट दें और कामना करता हूं कि मेरे पिता नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनें और राज्य के विकास के लिए काम जारी रखें. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरह स्वस्थ हैं और अगले 5 वर्षों तक बिहार का नेतृत्व करने में सक्षम हैं.

Advertisement
बिहार के CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार के CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार

aajtak.in

  • पटना,
  • 18 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 10:36 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने एक बयान में जनता से एनडीए (NDA) गठबंधन को वोट देने की अपील की है. साथ ही ये इच्छा जताई कि उनके पिता नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बनें.

निशांत कुमार ने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे एनडीए गठबंधन को वोट दें और कामना करता हूं कि मेरे पिता नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनें और राज्य के विकास के लिए काम जारी रखें. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरह स्वस्थ हैं और अगले 5 वर्षों तक बिहार का नेतृत्व करने में सक्षम हैं. 

Advertisement

निशांत ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में मेरे पिता ने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में बिहार के विकास के लिए काम किया है. वह पूरी तरह से सक्षम हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 में एनडीए को बहुमत मिला था, मेरी जनता से अपील है कि एनडीए को प्रचंड बहुमत दे. निशांत ने कहा कि हमने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जनता के बीच जाएं और उन्हें बताएं कि नीतीश कुमार ने पिछले 20 साल में हर सेक्टर में विकास कार्य किए हैं.

इसके साथ ही लोगों को बताएं कि बिहार 2005 में कैसा था और आज कैसा है. पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं. जनता को आंकड़ों के जरिए विकास के काम गिनाएं. इसके बाद जनता अपना फैसला करेगी.

निशांत कुमार ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव मेरे छोटे भाई जैसे हैं. तेजस्वी की राजनीति को लेकर उन्होंने कहा कि इसका फैसला जनता करेगी. 

Advertisement

निशांत का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज़ है और राजनीतिक दल एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »