Video: महिला डांसर के साथ वर्दी में चौकीदार ने किया डांस, वायरल वीडियो पर अधिकारी ने लिया संज्ञान

सहरसा जिले में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक चौकीदार का महिला डांसर के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा गांव का है, जहां महिषी थाने के चौकीदार विजय पासवान पुलिस वर्दी में डांसर के साथ स्टेज पर थिरकते नजर आए.

Advertisement
वीडियो वायरल. वीडियो वायरल.

धीरज कुमार सिंह

  • सहरसा,
  • 19 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:49 PM IST

बिहार के सहरसा में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महिला डांसर के साथ वर्दी में डांस करते चौकीदार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि  महिला डांसर स्टेज पर डांस कर रही है और महिषी थानां के चौकीदार दोनों डांसर के बीच में पुलिस की वर्दी में बैठकर डांस करते दिख रहा है.

Advertisement

वायरल वीडियो सहरसा जिले के महिषी थानां क्षेत्र के बलुआहा गांव का है. सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के मुताबिक, बलुआहा गांव में मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अनुमति दी गई थी. विजय पासवान को कार्यक्रम की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. लेकिन कार्यक्रम के सांस्कृतिक हिस्से के बाद देर रात जब डांस में अश्लीलता और फूहड़ता शुरू हुई, तो चौकीदार को अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी.

ये भी पढ़ें- 

देखें वीडियो...

चौकीदार और आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज

इसके बजाय वह खुद इस अश्लील प्रदर्शन का हिस्सा बन गया. घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. चौकीदार विजय पासवान और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

ये भी पढे़ं- Bihar: शराब पार्टी, बार बालाओं का अश्लील डांस, थाने के चौकीदारों ने लगाए ठुमके, शिकायत करने वाले को पीटा

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »