'सारी बातें इस यात्रा से समझ आ जाएंगी...', Tejashwi Yadav को लेकर बोले Chirag Paswan

लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान दिल्ली से पटना पहुंचे. इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव की यात्रा पर तंज कसा. कहा कि यकीनन उन्हें मालूम होगा कि पिछले 17 महीने में उनकी सरकार ने क्या काम किया है. ये उनको इस यात्रा से समझ में आ जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और एनडीए को लेकर भी प्रतिक्रिया दी.

Advertisement
चिराग पासवान ने कई मुद्दों पर दी प्रतिक्रिया. (फाइल फोटो) चिराग पासवान ने कई मुद्दों पर दी प्रतिक्रिया. (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • पटना,
  • 19 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 10:39 PM IST

लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान दिल्ली से पटना पहुंचे. एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव की यात्रा पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि किसी भी नेता को ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच रहना चाहिए. तेजस्वी यात्रा पर निकल रहे हैं. यकीनन उन्हें मालूम होगा कि पिछले 17 महीने में उनकी सरकार ने क्या काम किया है. जनता के बीच वो अपनी बात को कितना पहुंचा पाए हैं, ये सारी बातें उनको इस यात्रा से समझ में आ जाएंगी.

Advertisement

सीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव की टिप्पणी 'थके हुए सीएम को हमने दौड़ाने का काम क‍िया' पर चिराग पासवान ने कहा कि कौन थका है, कौन नहीं, अब चुनाव सिर पर है, इन बातों का कोई मतलब नहीं है. 35 सालों में क्या हुआ, 17 महीने में क्या हुआ, इन बातों का अब कोई मतलब नहीं है. इस सब बातों का आकलन चुनाव में हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: बिहार में NDA दलों के बीच सीट बंटवारे से पहले ही चिराग पासवान ने फेंका सियासी पासा, 11 सीटों पर उतारे प्रभारी

वहीं, लोजपा के 11 प्रभारियों की सूची जारी करने के सवाल पर चिराग ने कहा कि जब सीट शेयरिंग की बात करते हैं तो अपने लिए कुछ मांग रखते हैं. जो सब कुछ समीकरण के आधार पर तय होता है. संगठन के हिसाब से होता है. जिन सीटों पर लगता है कि पार्टी चुनाव जीतेगी, उन सब सीटों का दावा करती है. एनडीए बिहार में 40 की 40 सीटें जीतेगा.

Advertisement

उन्होंने कहा कि गठबंधन में होने का सबसे बड़ा फायदा यह होना चाहिए कि हर विधानसभा में हमारा संगठन मजबूत हो. उसी सोच के साथ हमने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों को वहां का प्रभार दिया है. एनडीए का हिस्सा होने के सवाल पर चिराग ने कहा कि कौन क्या कहता है, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. कौन एनडीए में है, कौन नहीं, इसका सर्टिफिकेट नहीं चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Bihar Politics News: 'मैं एनडीए के सहयोगी के तौर पर आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...', देखें क्या बोले चिराग पासवान

चिराग ने कहा कि 18 तारीख को दिल्ली में हुई बैठक की तस्वीर सभी ने देखी है. कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे गले लगाकर स्वागत किया. हम लोग चुनाव में हैं और चुनाव में इस तरह की टीका-टिप्पणी से गठबंधन को नुकसान होता है. मैं एनडीए के तमाम सहयोगियों से आग्रह करता हूं कि चुनाव लड़ें लेकिन टीका-टिप्पणी करने से बचें.

---- समाप्त ----
पटना से शुभम लाल की रिपोर्ट.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »