पुलिसवालों पर फेंके गए ईंट-पत्थर, MLA की गाड़ी पर हमला... छात्रों के प्रोटेस्ट पर उबल रहा बिहार

बेगूसराय में छात्रों ने डीएम ऑफिस का घेराव किया और जुलूस निकाला, जबकि कटिहार में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई. छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Advertisement
बिहार में छात्रों का उग्र प्रदर्शन. (photo: ITG) बिहार में छात्रों का उग्र प्रदर्शन. (photo: ITG)

बिपुल राहुल

  • पटना,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:11 PM IST

नीट पेपर लीक और जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बिहार के कई जिलों में छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है. बेगूसराय में छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला और डीएम ऑफिस का घेराव किया तो कटिहार में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई. प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. वहीं, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में विपक्षी विधायकों ने जोरदार हंगामा किया.

Advertisement

बेगूसराय में नीट पेपर लीक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों और वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने जीडी कॉलेज से जुलूस निकाला. ये जुलूस डीएम ऑफिस पहुंचकर विशाल प्रदर्शन में बदल गया. आंदोलनकारी हाथों में झंडे लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी संख्या में दंगा निरोधी पुलिस बल तैनात रहा.

आंदोलनकारी एआईएसएफ नेता अमीन हमजा और अन्य छात्र नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक की वजह से छात्रों का भविष्य अंधकार में हो गया है, 20 ज्यादा छात्र आत्महत्या कर चुके हैं, लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है.

प्रदर्शनकारियों ने छात्रों के संसद मार्च के दौरान हुए पुलिस एक्शन की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर जब छात्र संगठन अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो उन पर लाठीचार्ज किया गया, लेकिन पेपर लीक करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

छात्रों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बिना वक्त गंवाए इस्तीफा दें और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए नहीं तो यह आंदोलन लगातार चलता रहेगा.

वहीं, प्रदर्शनकारियों के हिंसक रूप लेने की आशंका को देखते हुए सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में सैकड़ों दंगा निरोधी पुलिस बल को डीएम ऑफिस पर तैनात किया गया.

Advertisement

कटिहार में पुलिस पर पथराव

बेगूसराय की तरह कटिहार में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन देखने को मिला है. कटिहार में प्रदर्शन के दौरान माहौल बिगड़ गया, जहां छात्रों द्वारा ईंट-पत्थर चलाए जाने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया.

विधानसभा में हंगामा

बिहार के कई जिलों में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विपक्षी ने विधानसभा में जोरदार हंगामा किया. बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों ने सत्तापक्ष के एक विधायक की गाड़ी पर भी हमला किया, जिसका विधायक विधानसभा में विरोध किया और हमला करने वालों को गुंड़ा बताया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »