ललन सिंह पर हुआ सवाल, नीतीश कुमार ने सामान्य बैठक बताकर सवालों से झाड़ा पल्ला

दिल्ली आने से पहले नीतीश की चुप्पी ने एक फिर कई सवाल खड़े कर रहे हैं. नीतीश कुमार आज शाम राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. जेडीयू की बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर नीतीश ने कहा कि हर साल में एक बार मीटिंग होती है, ये वहीं है, इसमें ऐसा कुछ नहीं है.

Advertisement
Nitish Kumar Nitish Kumar

आदित्य वैभव

  • पटना,
  • 28 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

जेडीयू का सस्पेंस बढ़ता जा रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं. दिल्ली रवाना होने से पहले पटना में जब नीतीश कुमार से मीडिया ने सवाल पूछे तो वह जवाब देने से बचते हुए नजर आए. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष बनने से इनकार किया और कहा की दिल्ली यात्रा नियमित है. पार्टी बैठक को लेकर उन्होंने कहा ये NORMAL बैठक है जो हर साल होती है. मीटिंग की परंपरा है. कुछ खास नहीं है.

Advertisement

दो दिनों तक होगा मंथन

आपको बता दें कि नीतीश कुमार आज शाम राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और अगले ही दिन यानी 29 दिसंबर को जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है. इस बैठक में नीतीश अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं. जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह भी दिल्ली में हैं, जिनके इस्तीफे को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. दिल्ली रवानगी से पहले पटना में नीतीश कुमार ने ललन सिंह के इस्तीफे के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया.  

तेजस्वी का बयान

वहीं जेडीयू की बैठक को लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की भी प्रतिक्रिया आई है, तेजस्वी यादव ने कहा, 'ललन सिंह, नीतीश कुमार , विजय चौधरी सब बार बार बोल चुके हैं कि ये फर्जी खबरें हैं. कितनी बार सफाई देंगे ये लोग भाई .. हम लोग तो सीएम के साथ खड़े हैं .. हर पार्टी की मीटिंग होती है .. ये सब NORMAL है .. लोगों को तूल देना है तो दे, कोई फर्क नहीं पड़ता है.'

Advertisement

खिड़की , दरवाजे , शटर सब बंद- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, 'नीतीश कुमार रोज गाना गाते हैं LALU को चिढ़ाने के लिए .. नीतीश कुमार दरअसल गाना गाते हैं मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो, लालू को चिढ़ाने के लिए .. नीतीश जी दरअसल लालू जी को डरा रहे हैं .. इसलिए बीजेपी की तरफ तांक झांक करते हैं. लालू जी डर जाते हैं कि मेरे बेटे का क्या होगा ? नीतीश जी गाना गाते है लालू को चिढ़ाकर कि मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो, लेकिन बीजेपी एक चीज साफ करना चाहती है कि अब नीतीश के लिए बीजेपी के सारे खिड़की , दरवाजे , शटर सब बंद हैं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »