'हम बड़े भाई की भूमिका में थे और रहेंगे...', बिहार चुनाव पर बैठक के बाद बोले JDU मंत्री अशोक चौधरी

बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने 2025 के विधानसभा चुनावों में फिर से प्रमुख भूमिका निभाने का फैसला किया है. पार्टी कोटे से मंत्री अशोक चौधरी ने जोर देकर कहा कि पार्टी पूरी तैयारी में है और इस बार सीटें फिर से बढ़ जाएंगी, जिससे जेडीयू बड़े भाई की भूमिका में आ सकेगी.

Advertisement
JDU मंत्री अशोक चौधरी (Photo: Screengrab) JDU मंत्री अशोक चौधरी (Photo: Screengrab)

अनिकेत कुमार

  • पटना,
  • 16 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST

बिहार में जेडीयू फिर से चुनाव में बड़े भाई की भूमिका निभाने का दावा करने लगी है. जेडीयू की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी फिर से प्रमुख भूमिका में रहेगी. जेडीयू कोटे के मंत्री अशोक चौधरी ने बैठक के बाद इस दावे को मजबूत किया. उन्होंने कहा कि पार्टी की तैयारियां पूरी हैं और इस बार सीटें फिर से बढ़ जाएंगी.

Advertisement

अशोक चौधरी ने कहा कि बैठक मे आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई है. हामारी तैयारी पूरी है. हमलोग फिर से बड़े भाई के भूमिका मे रहेंगे. पहले भी थे और आगे भी रहेंगे. अशोक चौधरी ने कहा कि 2020 और 2024 के चुनाव में हमारी सीटें घटी थी, लेकिन इस बार के चुनाव मे सीट फिर से बढ़ेंगी.

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने किया बिहार में शराबबंदी खत्म करने का वादा, लेकिन निशाने पर हैं तेजस्‍वी यादव | Opinion

जेडीयू फिलहाल छोटे भाई की भूमिका में!

2024 के लोकसभा चुनावों के बाद जेडीयू की सीटें घटी थीं, जिससे पार्टी छोटे भाई की भूमिका में आ गई थी. चुनाव में जेडीयू को 16 सीटें मिलीं, जबकि बीजेपी ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा. नतीजा ये हुआ कि जदयू ने चुनाव में 12 सीटें जीती थी.

Advertisement

लोकसभा चुनाव के बाद बढ़ा जेडूयी का कद

हालांकि, केंद्र की सरकार बनाने में जेडीयू की अहम भूमिका होने के कारण पार्टी का कद बढ़ गया है. इसे ध्यान में रखते हुए नीतीश कुमार ने यह ठाना कि अब वे बीजेपी के सामने झुकेंगे नहीं. बैठक में निर्णय लिया गया कि 2025 के चुनाव में जेडीयू फिर से बड़े भाई की भूमिका निभाएगी.

यह भी पढ़ें: बिहार में नीतीश का विकल्प कौन? जवाब बनने के लिए पीके और तेजस्वी यादव में खुली जंग

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है और इससे पहले जदयू् अपनी तैयारियों में जुट गई है. जेडीयू बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार में अहम भूमिका में है. लोकसभा चुनाव में बहुमत से पिछड़ने के बाद जेडूयी का बारगेनिंग पावर बढ़ गया है. मसलन, इसकी वजह से बीजेपी को बिहार में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, जहां पार्टी लंबे समय से सत्ता में आने की जद्दोजहद में है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »