बेगूसराय: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, एक ट्रैक्टर और ऑल्टो कार जलकर खाक- Video

बिहार के बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई. इस भीषण आग में एक ट्रैक्टर और एक ऑल्टो कार भी जल गई. आग इतनी भीषण थी कि काले धुएं का गुबार 1 किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था.

Advertisement
शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण

सौरभ कुमार

  • बेगूसराय,
  • 15 जून 2025,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST

बिहार के बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई. इस भीषण आग में एक ट्रैक्टर और एक ऑल्टो कार भी जल गई. आग इतनी भीषण थी कि काले धुएं का गुबार 1 किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था. बताया जाता है कि रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हरपुर वार्ड नंबर 11 स्थित विपिन सिंह के कैंपस में मोटर के तार के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कैंपस में खड़े दो वाहन भी जल गए. 

Advertisement

घटना की सूचना पर दो दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था. स्थानीय वार्ड सदस्य और स्थानीय निवासी ने बताया कि कैंपस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और एक ट्रैक्टर , एक कार व कुछ सामान जलकर राख हुआ है. करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

यह भी पढ़ें: प्लेन में सब जल जाता है... मगर 1000°C तापमान की आग में कैसे बच जाता है ब्लैक बॉक्स?

10 लाख से ज्यादा का हुआ नुकसान

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार देर शाम मोटर के पास शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली, जिससे आग लगी. इसके बाद ट्रैक्टर, ऑल्टो कार और कुछ ड्रम में आग पकड़ ली. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. घटना की सूचना पर दो दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक करीब 10 लाख से ज्यादा का नुकसान हो चुका था. 

Advertisement

पुलिस का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी गई है. जिससे लाखों का नुकसान हुआ है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »