Tata Sierra EV से लेकर होंडा सिटी फेसलिफ्ट तक, मई में लॉन्च होंगी कई कारें

मई 2026 में कई नई कारें भारतीय बाजार में एंट्री करने वाली हैं. इस लिस्ट में कभी लोगों की चहेती कार रही होंडा सिटी का फेसलिफ्ट वर्जन है. वहीं होडा एक एसयूवी भी भारतीय बाजार में लेकर आ रही है. टोयोटा फॉर्च्यून को टक्कर देने लिए मैदान में उतरी एमजी मैजेस्टर की कीमतों का ऐलान भी मई में ही हो सकता है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.

Advertisement
Honda ZR-V और Honda City Facelift इस महीने लॉन्च हो सकती हैं. (Photo: Honda Cars) Honda ZR-V और Honda City Facelift इस महीने लॉन्च हो सकती हैं. (Photo: Honda Cars)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:15 PM IST

भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए अप्रैल का महीना लॉन्चेज से भरा रहा है. पिछले महीने विनफास्ट वीएफ 7 एमपीवी, फॉक्सवैगन ताइगुन फेसलिफ्ट, टेस्ला मॉडल वाई एल समेत कई कारें लॉन्च हुई हैं. ऐसा ही कुछ आलम मई में भी होने वाला है. इस महीने भी कई कारें लॉन्च होने वाली हैं. 

अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस महीने के लॉन्चेज पर नजर रख सकते हैं. मई 2026 में सेडान, एसयूवी और इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट की कई गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं. आइए जानते हैं इस महीने क्या कुछ नया देखने को मिलेगा.

Advertisement

होंडा सिटी फेसलिफ्ट 

एक वक्त पर लोगों की पसंदीदा कार रही होडा सिटी का फेसलिफ्ट वर्जन मई में लॉन्च होने वाला है. ये कार 22 मई को लॉन्च हो सकती है. ये कार की करंट जनरेशन का दूसरा फेसलिफ्ट होगा. इसलिए इसमें बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं की जा सकती है. हालांकि, कार के कैबिन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 

इस कार में वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और बहुत कुछ नया मिलेगा. कार 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जो 121 एचपी की पावर ऑफर करता है. साथ ही इसमें 126 एचपी पावर का वाला हाइब्रिड सेटअप भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: भारत में Honda की बड़ी तैयारी, शुरू हुई SUV की टेस्टिंग, Nexon को देगी टक्कर

होंडा जेडआर-वी 

22 मई को ही Honda ZR-V भी भारत में लॉन्च हो सकती है. इसकी कीमत 40 से 50 लाख रुपये के बजट में होगी. इस कार का सीधा मुकाबला प्रीमियम 5-सीटर गाड़ियों से होगा. ये कंपनी की भारत में फ्लैगशिप एसयूवी होगी. कार 180 एचपी पावर वाले 2 लीटर फोर सिलेंडर पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी. इसमें ई-सीवीटी मिलेगी. 

Advertisement

एमजी मैजेस्टर 

जेएसडब्लू-एमजी मैजेस्टर की बुकिंग भारत में शुरू है. इस कार के फीचर्स और स्पेक्स की जानकारी कंपनी पहले ही दे चुकी है. बाकि है तो सिर्फ इसकी कीमत का ऐलान होना. कंपनी मई 2026 में इसकी कीमतों का ऐलान कर सकती है. इसका सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगा. ये कार 40 से 50 लाख रुपये के बजट में आ सकती है. 

यह भी पढ़ें: नई कार के लिए हो जाएं तैयार! Honda लेकर आ रहा दमदार सिटी, इस दिन होगी लॉन्च

टाटा सिएरा ईवी 

मई महीने में ही टाटा सिएरा ईवी को लेकर कुछ जानकारी मिल सकती है. ये कार टाटा के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में हैरियर ईवी से कम बजट में आएगी. इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, मारुति ई-विटारा, महिंद्रा बीई 6 और विनफास्ट वीएफ 6 से होगा. कार का डिजाइन ICE वर्जन से थोड़ा अलग हो सकता है. 

टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला (Toyota Urban Cruiser Ebella) का ऐलान भी मई में ही हो सकता है. हालांकि, इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है. ये मारुति सुजुकी ई-विटारा का ही रिबैज्ड वर्जन होगा. 

स्कोडा कोडियाक आरएस भी मई में ही भारत आ सकती है. इस कार की कीमत 57 लाख से 60 लाख रुपये एक्स शोरूम हो सकती है. स्टैंडर्ड कोडियाक के मुकाबले इसमें स्पोर्टी स्टाइलिंग मिलेगी. कार महज 6.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 231Kmph की होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement