7 एयरबैग, जबरदस्त माइलेज वाली 8-सीटर, Toyota ने लॉन्च की नई Innova Crysta

भारतीय बाजार में कुछ कारें ऐसी हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी वक्त के साथ बढ़ती जा रही है. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा उन्हीं चुनिंदा नामों में से एक है. फैमिली कार से कमर्शियल सेगमेंट तक ये कार बहुत से लोगों की पसंदीदा है. Innova Crysta 2026 को अपडेटेड डिजाइन, बेहतर फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर के साथ लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इस कार की खास बातें.

Advertisement
Toyota Innova Crysta 2026 में 7 एयरबैग सेफ्टी के लिए दिए गए हैं. (Photo: ITG) Toyota Innova Crysta 2026 में 7 एयरबैग सेफ्टी के लिए दिए गए हैं. (Photo: ITG)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST

टोयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी दमदार कार इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta 2026) को अपडेट कर दिया है. बुधवार को ब्रांड ने इस पॉपुलर एमपीवी का लेटेस्ट अपडेट लॉन्च किया है. अपडेटेड वर्जन में कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में ही बदलाव किए गए हैं. हालांकि, कार के इंजन में आपको कोई बदलाव नहीं मिलेगा. 

इनोवा क्रिस्टा की लॉन्चिंग वक्त से ही मिल रहा 2.4 लीटर का डीजल इंजन और मैन्युअल ट्रांसमिशन अब भी इसके साथ आएगा. ये संभवतः कार का आखिरी अपडेट होगा. रिपोर्ट्स की मानें, तो इनोवा क्रिस्टा को कंपनी 2027 में बंद सकती है. हालांकि, इनोवा हायक्रॉस पर कोई असर नहीं होगा. 

Advertisement

कार में क्या है नया? 

अपडेटेड टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में रिडिजाइन रेडिएटर ग्रिल मिलती है. इसके साथ ही फ्रंट और रियर बंपर को भी रिडिजाइन किया गया है, जिससे कार का लुक पहले से ज्यादा बोल्ड हो गया है. कंपनी का कहना है कि ये बदलाव कार को रिफ्रेश लुक देने के लिए किए गए हैं. साथ ही कार की पुरानी पहचान को भी बरकरार रखा गया है, जिससे लोगों का जुड़ाव है. 

यह भी पढ़ें: 543KM रेंज, 45 मिनट में चार्ज, 15.23 लाख में लॉन्च हुई Toyota SUV

इंटीरियर की बात करें, तो कैबिन में डुअल टोन लेदर सीट अपहोल्स्ट्री मिलेगी. इसके अलावा इंस्ट्रूमेंट पैनल, डोर ट्रिम्स पर वूड पैटर्न की हाइलाइट मिलेगी. कार में वायरलेस चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है. हालांकि, ये बदलाव सभी ट्रिम में नहीं मिलेंगे. 

Advertisement
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2026 में इंटीरियर को अपडेट किया गया है. (Photo: Toyota) 

कितनी है कीमत? 

नई इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta 2026) की कीमत 19,72,000 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये कीमत कार के जीएक्स 7 वेरिएंट की है. वहीं कार का टॉप वेरिएंट 26,63,000 रुपये की कीमत पर आता है. इनोवा क्रिस्टा 7 सीटर और 8 सीटर कॉन्फिग्रेशन में आती है. ये कार पांच कलर ऑप्शन- प्लैटिनम वॉइट पर्ल, सुपर वॉइट, सिल्वर मेटैलिक, एटीट्यूड ब्लैक माइका और एवेंट-गार्डे ब्रॉन्ज मेटैलिक में आती है. 

Innova Crysta 2026 की कीमत
वेरिएंट 7 सीटर 8 सीटर 
जीएक्स (फ्लीट) 19.72 लाख 19.77 लाख
जीएक्स+ 21.14 लाख 21.20 लाख
वीएक्स 24.93 लाख 24.98 लाख
जेडएक्स 26.63 लाख  

यह भी पढ़ें: Toyota ने भारत में बना दिया रिकॉर्ड, इलेक्ट्रिक की भीड़ में बेच दी 3 लाख हाइब्रिड कारें

कार में पहले वाला ही 2.4 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आता है. कंपनी की मानें, तो ये कार 15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करती है. कार में 7 एयरबैग, एबीएस, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हील स्टार्ट असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन के सेफ्टी पैकेज के साथ आता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »