543KM रेंज, 45 मिनट में चार्ज, 15.23 लाख में लॉन्च हुई Toyota SUV

30 May 2026

By: Aajtak Auto

पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च

टोयोटा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Toyota Ebella को लॉन्च कर दिया है. ये कार मारुति सुजुकी ई विटारा का रिबैज्ड वर्जन है.

Photo: toyotabharat.com

टॉप वेरिएंट की कीमत

हालांकि, टोयोटा ने अभी तक इस कार के सिर्फ टॉप ट्रिम E3 की कीमतों का ही ऐलान किया है. इस ट्रिम की कीमत 23.60 लाख एक्स शोरूम है. 

Photo: toyotabharat.com

BaaS प्राइस का ऐलान

कंपनी ने अभी तक E1 और E2 की कीमतों का ऐलान नहीं किया है. टोयोटा ने अब इस कार की BaaS प्राइसिंग का ऐलान भी कर दिया है. 

Photo: toyotabharat.com

कितनी है कीमत? 

कार के BaaS वेरिएंट की कीमत 15.25 लाख रुपये है. इसके साथ आपको 4.99 रुपये प्रति किलोमीटर का चार्ज बैटरी यूज करने के लिए देना होगा.ऐलान भी कर दिया है.

Photo: toyotabharat.com

मारुति का रिबैज्ड वर्जन

हालांकि, ये साफ नहीं है कि ये कीमत किस वेरिएंट की है. मारुति सुजुकी ई-विटारा का टॉप वेरिएंट 20.01 लाख रुपये में आता है. 

Photo: marutisuzuki.com

टोयोटा से है सस्ती

मारुति की कार के BaaS वेरिएंट की कीमत 14.51 लाख रुपये रखी है. टोयोटा इबेला का टॉप वेरिएंट मारुति से 3.59 लाख रुपये महंगा है. 

Photo: toyotabharat.com

बैटरी और रेंज 

टोयोटा इबेला ई3 में 61kWh की बैटरी मिलती है, जो सिंगल चार्ज में 543 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है. कार डीसी चार्जिंग सपोर्ट करती है. 

Photo: toyotabharat.com

चार्जिंग टाइम 

सिर्फ 45 मिनट में ये कार 10 परसेंट से 80 परसेंट तक चार्ज हो जाती है. कार का सिंगल मोटर 172 एचपी की पावर और 193 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है.

Photo: toyotabharat.com

फीचर्स

कार में 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.2 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, लेवल-2 ADAS मिलता है.

Photo: toyotabharat.com

Read Next