Toyota की बड़ी तैयारी, आ रहा 'Fortuner का भाई', मिलेंगे गजब के फीचर्स

भारत में एक नई टोयोटा लॉन्च होने वाली है. कंपनी अगले महीने अपने दमदार पिकअप Hilux के लेटेस्ट वर्जन को भारत में लॉन्च कर सकती है. वैसे कंपनी ने इस पिकअप को पिछले साल के आखिर में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था. ये कार कई अपग्रेड्स के साथ आएगी. इसमें इंटीरियर और एक्सटीरियर में हमें कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे.

Advertisement
नई Toyota Hilux को कंपनी ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च कर चुकी है. (Photo: Toyota) नई Toyota Hilux को कंपनी ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च कर चुकी है. (Photo: Toyota)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:54 PM IST

टोयोटा भारतीय बाजार में एक नई गाड़ी लॉन्च करने वाली है. कंपनी अगले महीने के आखिर में नेक्स्ट-जेन हाइलक्स (Hilux) को लॉन्च कर सकती है. नई हाइलक्स को कंपनी ग्लोबल मार्केट में पिछले साल ही लॉन्च कर चुकी है. इस पिकअप का 9वीं जनरेशन मॉडल नवंबर 2025 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ था. 

इसे हाल में ही दिल्ली एरोसिटी में टेस्ट करते हुए देखा गया है. जिसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस कार को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो नई Toyota Hilux भारतीय बाजार में 28 जुलाई को लॉन्च हो सकती है. 

Advertisement

इसमें कई मैकेनिकल और फीचर अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे. ये कार मौजूदा हाइलक्स से ज्यादा प्राइस पर लॉन्च होगी. फिलहाल ये कार भारत में 28.52 लाख रुपये से 36 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत पर आती है. कार के डिजाइन में हमें कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे. 

कैसा होगा डिजाइन?

नई हाइलक्स में आपको नया डिजाइन देखने को मिलेगा. पिकअप में स्लिम एलईडी हेडलैम्प्स मिलेंगे, जिनके बीच में ब्लैक हिस्सा दिया गया है, जिस पर टोयोटा लिखा हुआ है. इसके नीचे हनीकॉम्ब स्टाइल पैटर्न वाला ग्रिल मिलता है. फ्रंट में चंकी बंपर मिलेगा.

यह भी पढ़ें: 543KM रेंज, 45 मिनट में चार्ज, 15.23 लाख में लॉन्च हुई Toyota SUV

साइड प्रोफाइल की बात करें, तो यहां आपको क्लीन पैनलिंग देखने को मिलेगी. ये कार 17-इंच के एलॉय वील्स और स्कॉयर्ड ऑफ बॉडी क्लैडिंग के साथ आएगी. रियर में वर्टिकल टेललैम्प्स दिए गए हैं, जो सी-शेप्ड डीआरएल सिग्नेचर के साथ आएंगे. टोयोटा का बड़ा वर्डमार्क टेलगेट पर मिलेगा. इसके अलावा बंपर पर क्लैडिंग भी मिलेगी. 

Advertisement

नई हाइलक्स का कैबिन पहले के मुकाबले काफी मॉडर्न एक्सपीरियंस ऑफर करेगा. इसमें डुअल 12.3 इंच का डिस्प्ले मिलेगा. कार नए डैशबोर्ड डिजाइन के साथ आएगी. इसमें थ्री स्पोक स्टीयरिंग वील मिलेगा, जिस पर टोयोटा लिखा होगा. हाइलक्स में बहुत सी फिजिकल बटन्स मिलेंगी. 

यह भी पढ़ें: 543KM रेंज... 7 एयरबैग! Toyota की पहली EV लॉन्च, कीमत है इतनी

इंजन और फीचर्स

इसमें ड्राइव मोड्स, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग पैड, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, कनेक्टेड कार टेक, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, ओटीए अपडेट्स, ADAS और कई दूसरे फीचर्स मिलते हैं. टोयोटा हाइलक्स में 2.8 लीटर का डीजल इंजन मिल सकता है, जो 204 एचपी की पावर और 500 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा.

इस इंजन के साथ कंपनी 48V का नियो ड्राइव माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम दे सकती है, जो पिछले साल फॉर्च्यूनर में दिया गया था. इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा. कार में 4x4 स्टैंडर्ड मिलेगा. नई हाइलक्स आईएमवी (IMV) बॉडी ऑन फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »