मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है. लोकप्रिय टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के सेट पर शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को चोट लग गई है. बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान पैर फिसलने की वजह से उनके घुटने में चोट आई. हालांकि, उन्होंने तुरंत अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया कि यह चोट बहुत गंभीर नहीं है और वे ठीक हैं. इस घटना का खुलासा केबीसी के पहले एपिसोड के दौरान खुद अमिताभ बच्चन ने किया.