Tesla ने भारत में अपनी पॉपुलर कार मॉडल वाई (Tesla Model Y) की कीमतों को रिवाइज कर दिया है. इस प्रीमियम कार का रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट अब 50.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आएगा. नई कीमत के साथ कंपनी ने मॉडल वाई 2026 को लॉन्च किया है. इस कार की कीमत पहले से 9 लाख रुपये कम हो गई है.
रियर व्हील ड्राइव वाली इस कार की क्लेम्ड रेंज 500 किलोमीटर की है. मॉडल वाई 2026 की डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होगी. भारतीय बाजार में टेस्ला अभी तक कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाई है. टेस्ला मॉडल वाई भारत में दो सीटिंग कॉन्फिग्रेशन में आती है.
इस कार को आप 5 सीटर और 6 सीटर दोनों ही कॉन्फिग्रेशन में खरीद सकते हैं. स्टैंडर्ड 5 सीटर प्रीमियम रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट में 64kWh की बैटरी दी गई है, जो 299 एचपी की पावर वाले इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है. वहीं इसके हायर वेरिएंट यानी लॉन्ग रेंज वेरिएंट में 84.2kWh की बैटरी मिलती है.
भारत में पहली बार टेस्ला ने मॉडल वाई को 59.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. अब इस वेरिएंट की कीमत घटाकर 50.89 लाख रुपये कर दी गई है. यानी ये कार अब 9 लाख रुपये सस्ती हो गई है. दुनिया भर में ब्रांड की बेस्ट सेलर कार Model Y अब तक भारत में लोगों को लुभा नहीं पाई है.
यह भी पढ़ें: 50 साल पुरानी कार से रेस हारा Tesla Cybertruck, वीडियो आया सामने
कार के लॉन्ग रेंज वेरिएंट को कंपनी ने इस साल की शुरुआत में 67.89 लाख रुपये में लॉन्च किया था. इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. कंपनी ने हाल में इसके लॉन्ग व्हीलबेस वेरिएंट को भी लॉन्च किया है.
टेस्ला मॉडल वाई एल की कीमतें 61.99 लाख रुपये से शुरू होती है. यानी एंट्री लेवल टेस्ला मॉडल वाई अब लॉन्ग व्हीलबेस वाले वेरिएंट से लगभग 11.1 लाख रुपये सस्ती है. बात करें मॉडल वाई एल की, तो इसमें आपको ज्यादा स्पेस, सीट, रेंज और ऑल व्हील ड्राइव फीचर मिलता है.
यह भी पढ़ें: Tesla Model Y L: सिंगल चार्ज में 681KM रेंज, 6 सीट और जबरदस्त स्पेस! टेस्ला मॉडल वाई का नया अवतार भारत में लॉन्च
टेस्ला की इस कार में 500 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज मिलती है. सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में इस कार को 238 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. वहीं 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में इस कार को सिर्फ 5.9 सेकंड का वक्त लगता है. कार में 9 स्पीकर दिए गए हैं.
ये एसयूवी 19 इंच के व्हील्स के साथ आती है. इसमें टेक्स्चर फिनिश वाला इंटीरियर मिलता है. मॉडल वाई में 16 इंच का टचस्क्रीन फ्रंट में दिया गया है. फ्रंट रो में पावर रिक्लाइनिंग, पावर टिल्ट, हीट और वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं. दूसरी सीट पर आपको 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इस कार में 8 कैमरे लगे हैं.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क