टेस्ला ने अपनी पॉपुलर कार मॉडल वाई एल (Tesla Model Y L) को एक अपडेट दिया है. अब ये कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 4.5 सेकंड में पकड़ लेगी. कंपनी का दावा है कि पहले के मुकाबले इस स्पीड को कार 0.5 सेकंड कम वक्त में पकड़ पाएगी. हालांकि, ये स्पीड अपग्रेड सभी मॉडल वाई एल में देखने को नहीं मिलेगा.
इसका असर 1 अक्टूबर 2026 के बाद खरीदी गई कारों पर नजर आएगा. इसके अलावा कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ये कार पहले जैसी ही नजर आएगी. आइए जानते हैं कार की खास बातें.
टेस्ला मॉडल वाई एल की कीमत 61.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इस कार को 6.5 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करके घर लाया जा सकता है. इसके बाद मंथली ईएमआई 49,990 रुपये की बनेगी. कार पर कोई आधिकारिक डिस्काउंट ऑफर नहीं मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: Tesla Roadster: भारत में शुरू हुई 'Flying Car' की बुकिंग, जानें प्राइस और प्रॉसेस की डिटेल
एक्सीलेरेशन बेहतर होने के बाद भी टेस्ला मॉडल वाई एल की क्लेम्ड रेंज 681 किलोमीटर ही है. पहले भी इस कार में इतनी ही रेंज मिलती थी. वैसे रियल वर्ल्ड में कार की रेंज ड्राइविंग कंडीशन्स, स्पीड, वेदर और कई दूसरे फैक्टर्स पर निर्भर करती है. इसमें 88kWh का बैटरी पैक मिलता है.
कार डुअल मोटर और ऑल व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आती है. टेस्ला ने आधिकारिक रूप से पावरट्रेन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है. लेकिन अंदाजा है कि ये कार 514 एचपी की पावर और 590 एनएम का टॉर्क ऑफर करती है. इसकी क्लेम्ड टॉप स्पीड 201 किलोमीटर प्रति घंटे की है.
यह भी पढ़ें: हवा में छलांग लगाने वाली TESLA... क्या रोड पर चल सकती है ये कार
कंपनी की मानें तो टेस्ला मॉडल वाई एल को सिर्फ 15 मिनट चार्ज करके 288 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. हालांकि, इसके लिए टेस्ला का सुपरचार्जर इस्तेमाल करना होगा. ये कार 250kW की डीसी चार्जिंग और 11kW तक की एसी चार्जिंग सपोर्ट करती है. टेस्ला भारतीय बाजार में अपने चार्जिंग नेटवर्क को एक्सपैंड कर रही है.
टेस्ला के नेटवर्क में 20 सुपरचार्जर और 28 डेस्टिनेशन चार्जर्स हैं. 2026 के अंत तक कंपनी 3 नई साइट्स को भी इस लिस्ट में जोड़ने वाली है. प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल स्पेस में इस कार का मुकाबला बीएमडब्लू आई एक्स1 और बीवाईडी सीलॉयन 7 जैसी कारों से है.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क