Tesla पर हुआ केस, फेल हुआ सेल्फ ड्राइविंग फीचर, पुल से गिरते-गिरते बची कार

Tesla Cybertruck lawsuit: टेस्ला साइबरट्रक के एक्सीडेंट के बाद पीड़ित महिला ने कंपनी के खिलाफ केस किया है. महिला का कहना है कि कंपनी ने कार के फीचर्स को गलत तरीके से पेश किया है, जिसकी वजह से उनका एक्सीडेंट हुआ है. एक्सीडेंट के वक्त महिला के साथ कार में उनका एक साल का बच्चा भी मौजूद था. आइए जानते हैं पूरा मामला.

Advertisement
Tesla Cybertruck एक्सीडेंट का ये मामले पिछले साल अगस्त का है. (Photo: tesla.com) Tesla Cybertruck एक्सीडेंट का ये मामले पिछले साल अगस्त का है. (Photo: tesla.com)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:01 PM IST

Tesla के खिलाफ एक महिला ने कोर्ट में केस कर दिया है. महिला का दावा है कि उनके Tesla Cybertruck में सेल्फ ड्राइविंग मोड (टेस्ला का फुली सेल्फ ड्राइविंग) ने ठीक से काम नहीं किया, जिसकी वजह से उनका एक्सीडेंट हुआ है. ये पूरी घटना कैमरे में कैप्चर हो गई है, जिसमें दिख रहा है कि कार लगभग एक पुल से गिरते-गिरते बची और बैरियर के टक्करा गई. 

Advertisement

जब ये हादसा हुआ उस वक्त महिला के साथ उनका बच्चा भी कार में मौजूद था. घटना अमेरिका के ह्यूस्टन की है. हालांकि, ये घटना आज की नहीं है बल्कि अगस्त 2025 की है. रिपोर्ट्स की मानें, तो इस घटना में महिला को कई चोटें आई थी. 

टेस्ला के फुली सेल्फ ड्राइविंग (FSD) फीचर की चर्चा अकसर एलॉन मस्क करते हैं. हालांकि, इस बार ये फीचर सवालों के घेरे में है, क्योंकि पीड़ित महिला को इसकी वजह से गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा है. 

कैसे हुए था एक्सीडेंट?

महिला ने साइबरट्रक में आई इस दिक्कत की वजह से टेस्ला के खिलाफ केस किया है, जिसमें 10 लाख अमेरिकी डॉलर के हरजाने की मांग की है. महिला के वकील ने दावा किया है कि कार ने बिना किसी वॉर्निंग के ही व्हीकल को ओवरपास से नीचे गिराने की कोशिश की. दरअसल, कार को जहां मुड़ना चाहिए था, वहां कार मुड़ी नहीं, जिससे ये हादसा हुआ.

Advertisement

यह भी पढ़ें: TESLA की 29 लाख कारों पर संकट! कंपनी के सबसे बड़े FSD 'सॉफ़्टवेयर फीचर' की होगी जांच 

अब इस मामले का डैशकैम वीडियो सामने आया है, जिसमें उस घटना के वक्त क्या हुआ दिख रहा है. एक्सीडेंट से पहले साइबरट्रक को Y-शेप वाले ओवरपास पर राइट टर्न लेना था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. इलेक्ट्रिक कार सीधे चलती चली गई और बैरियर से जाकर टकरा गई. 

सामने आया है नया वीडियो

एक्सीडेंट इतना भयानक था कि कार के कुछ हिस्से हवा में उड़ गए. महिला के वकील ने बताया कि इस एक्सीडेंट से ठीक पहले महिला ने कार का कंट्रोल खुद लेने की कोशिश भी की. लेकिन कार इतनी स्पीड में थी कि महिला कुछ कर पाती उससे पहले ही एक्सीडेंट हो गया.

यह भी पढ़ें: TESLA भारत आई, देखी गई... पर नहीं मिल रहे खरीदार! अब डिस्काउंट दे रही कंपनी 

इस एक्सीडेंट में महिला को दाहिने कंधे, गले और पीठ पर गंभीर चोटें आई. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्सीडेंट के वक्त पीड़िता का एक साल का बच्चा कार में पीछे की सीट पर था, उसे इसमें कोई चोट नहीं आई है. केस में कंपनी पर कार के असिस्टेंट सिस्टम के बारे में गलत तरीके से बताने का आरोप लगाया गया है. साथ ही ऑटोपायलट फीचर के डिजाइन में लापरवाह का भी आरोप है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement