ये है मेरा बीस्ट... धांसू SUV खरीदकर बोलीं Sunny Leone, इतनी है कीमत

सनी लियोनी ने अपने गैरेज में एक नई कार को जोड़ लिया है. इस कार को सनी ने अपना बीस्ट बताया है. ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी वाली ये एसयूवी जीप रैंगलर रूबिकॉन है, जो वॉइट कलर की है. ये कार दमदार फीचर्स के साथ आती है. सनी ने इस कार को टेक्सास में खरीदा है. वैसे भारत में भी ये कार आती है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

Advertisement
सनी लियोनी ने खरीदी नई एसयूवी जीप रैंगलर रूबिकॉन को खरीदा है. (Photo: Instagram/ Sunny leone) सनी लियोनी ने खरीदी नई एसयूवी जीप रैंगलर रूबिकॉन को खरीदा है. (Photo: Instagram/ Sunny leone)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:33 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने लिए एक नई एसयूवी खरीदी है. सनी ने लग्जरी और ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी वाली जीप रैंगलर रूबिकॉन (Jeep Wrangler Rubicon) को खरीदा है. एक्ट्रेस ने अमेरिकी स्पेक्स वाली एसयूवी को टेक्सास में खरीदा है. सनी लियोनी ने इस कार का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कार को अपना बीस्ट बताया है. 

वैसे भारतीय बाजार में भी ये कार आती है. भारत में इस कार की कीमतें 72.30 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. भारत में कार का स्पेशल एडिशन भी मिल रहा है, जिसे कंपनी वॉइटकेप एडिशन कह रही है. 

Advertisement

कई कलर में आती है ये SUV

सनी लियोनी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसके आधार पर उनके पास जीप रैंगलर रूबिकॉन का वॉइट कलर वेरिएंट है. अमेरिकी बाजार में ये कार वॉइट के अलावा फायरक्रैकर रेड, हाइड्रो ब्लू पर्ल, एनविल क्लियर, ब्लैक क्लियर, ग्रेनाइट क्रिस्टल, मोजितो क्लियर, गोल्डिलॉक्स और कई दूसरे कलर में आती है. 

यह भी पढ़ें: 50KM माइलेज वाली SUV की बंपर डिमांड... 10 हजार पार पहुंची बुकिंग

अमेरिकी बाजार में ये कार दो डोर वर्जन में भी आती है. जीप रैंगलर रूबिकॉन का टू-डोर वर्जन भारत में नहीं आता है. हालांकि, सनी ने इस कार का फोर-डोर वर्जन ही खरीदा है, जो वीडियो में साफ दिख रहा है. वीडियो में सनी बता रही हैं कि उन्होंने इस कार को इसलिए चुना क्योंकि ये टेक्सास के लिए अच्छी एसयूवी है. 

Advertisement

क्या है जीप रैंगलर रूबिकॉन में खास?

खासकर इसकी ऑफरोडिंग कैपेबिलिटी की वजह से टेक्सास में ये कार एक बेहतर विकल्प बन जाती है. एसयूवी 2.0 लीटर फोर-सिलेंडर इंजन के साथ आती है, जो 270 एचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करती है. इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरॉबक्स मिलता है. ये कार फोर-व्हील ड्राइव फीचर के साथ आती है. 

यह भी पढ़ें: 24KM माइलेज, 6 एयरबैग... Mahindra SUV की बुकिंग शुरू

बड़ी साइज की इस एसयूवी में 17 इंच और 18 इंच के एलॉय व्हील्स मिलते हैं. कार में 9 स्पीकर्स वाला ऑडियो सिस्टम, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल जोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर एडस्टेबल हीटेड डोर मिरर्स, रिमोट स्टार्ट और स्टॉप के साथ कई दूसरे फीचर्स मिलते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »