Renault Kwid 2026: SUV जैसा लुक, 5 लाख से कम कीमत, लॉन्च हुई नई फैमिली कार

Renault Kwid 2026 launch: रेनो क्विड का अपडेट लॉन्च हो गया है. कंपनी ने इस कार को इंटीरियर और एक्सटीरियर में कुछ बदलाव के साथ लॉन्च किया है. अब ये कार सिर्फ दो ट्रिम में आती है और दोनों ही ट्रिम में मैन्युअल और AMT का विकल्प मिलता है. पिछली क्विड के मुकाबले ये कार अब कम कीमत पर मिलेगी.

Advertisement
Renault kwid 2026 दो ट्रिम और दो गियरबॉक्स के साथ मिलेगी. (Photo: ITG) Renault kwid 2026 दो ट्रिम और दो गियरबॉक्स के साथ मिलेगी. (Photo: ITG)

अभिषेक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST

रेनो (Renault) ने अपनी सबसे छोटी कार क्विड (Kwid) का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने 2026 Renault Kwid को लॉन्च किया है, जिसमें कुछ डिजाइन चेंज और फीचर्स अपडेट्स किए गए हैं. ये कार 4.53 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च हुई है. ये कार दो वेरिएंट- इवोल्यूशन और क्लाइंबर में मिलेगी. 

कार को आप मैन्युअल और ऑटोमेटिक ऑप्शन में खरीद सकते हैं. पुराने मॉडल की तुलना में नई रेनो क्विड में कुछ एक्सटीरियर और इंटीरियर बदलाव किए गए हैं. कार अब सीएनजी वेरिएंट में भी मिलेगी. हालांकि, कंपनी इसमें रेट्रो-फिटमेंट सीएनजी वेरिएंट ऑफर कर रही है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स. 

Advertisement

कितनी है कीमत? 

Renault Kwid दो वेरिएंट्स इवोल्यूशन और क्लाइंबर में मिलेगी. दोनों ही वेरिएंट्स में मैन्युअल और ऑटोमेटिक का विकल्प मिलता है. कार के बेस वेरिएंट की कीमत 4.53 लाख रुपये एक्स शोरूम और क्लाइंबर ट्रिम के मैन्युअल वेरिएंट की कीमत 5.15 लाख रुपये एक्स शोरूम है. वहीं एएमटी के साथ बेस वेरिएंट 4.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा. 

एएमटी के साथ टॉप वेरिएंट की कीमत 5.61 लाख रुपये है. रेनो रेट्रो-फिटेड सीएनजी किट भी ऑफर कर रही है. इसके लिए आपको 70,450 रुपये अतिरिक्त देने होंगे. इस ऑप्शन को आप मैन्युअल वेरिएंट के साथ चुन सकते हैं. रेट्रो सीएनजी फिटमेंट के साथ कंपनी 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी ऑफर कर रही है. 

यह भी पढ़ें: 5.8 लाख में 7 सीटर कार, नई Renault Triber लॉन्च, बटन दबाते ही फोल्ड होगी सीट

Advertisement

नई क्विड के बेस वेरिएंट की कीमत पहले से 22 हजार रुपये ज्यादा है. पहले कंपनी बेस स्पेक्स वाला ऑथेंटिक वेरिएंट ऑफर करती थी. वहीं मौजूदा इवोल्यूशन और क्लाइंबर ट्रिम की कीमत देखें, तो ये पहले से क्रमशः 14 हजार रुपये और 32 हजार रुपये सस्ती है. कंपनी ने 2026 मॉडल में एंट्री लेवल ऑथेंटिक और मिड स्पेक्स टेक्नो ट्रिम को बंद कर दिया है. 

कार में क्या नया मिल रहा है? 

2026 Renault Kwid के डिजाइन में मामूली बदलाव किया है. कार में नया 3D रेनो बैज मिलता है. नई क्विड में 14 इंच के स्टील वील के लिए रिडिजाइन डुअल टोन प्लास्टिक कवर दिया गया है. अगर गौर किया जाए, तो नई क्विड में और बदलाव दिखेगा, वो है टेलगेट पर क्विड लिखने का तरीका. इसके अलावा ज्यादातर चीजें पुरानी कार की तरह ही हैं. 

यह भी पढ़ें: पेट्रोल, CNG, EV सब एक साथ, Renault का बड़ा दांव! ला रहा है मल्टी-फ्यूल Bridger

एक्सटीरियर की तरह ही इंटीरियर में भी कंपनी ने मामूली बदलाव किए हैं. नई क्विड में काइगर वाला थ्री-स्पोक वील डिजाइन मिलता है, जिस पर इंफोटेनमेंट को कंट्रोल करने के लिए बटन्स दिए गए हैं. इसके अलावा सब कुछ पहले की तरह ही है. कार में 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्ट करता है. 

Advertisement

कार के बेस वेरिएंट में डुअल एयरबैग और टॉप वेरिएंट में 6 एयरबैग मिलते हैं. दूसरे सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, कीलेस एंट्री, सेंट्रल लॉकिंग, एबीएस और ईबीडी के साथ सीटबेल्ट रिमाइंडर मिलता है. 

कार में वहीं पुराना 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 69 एचपी और 92.5 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स और 5 स्पीड ऑटोमेटिक मैन्युअल ट्रांसमिशन मिलता है. इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी एस-प्रेसो और ऑल्टो के10 से है, जिनकी कीमत क्रमशः 3.50 लाख और 3.70 लाख रुपये एक्स शोरूम है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »