इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में ओला ने अच्छी वापसी की है. एक वक्त पर कंपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की अगुआ रही है, लेकिन पिछले साल कंपनी की सेल को जबरदस्त झटका लगा था. अब ब्रांड उस झटके से बाहर आते हुए अपनी सेल को बेहतर रहा है. कंपनी के लेटेस्ट सेल्स नंबर तो यही दिखा रहे हैं कि ब्रांड पटरी पर लौट रहा है.
ओला इलेक्ट्रिक ने बताया कि वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी ने 43,719 व्हीकल्स को बेचा है. वित्तवर्ष 2026 के चौथी तिमाही के मुकाबले कंपनी की सेल नए साल में लगभग दोगुनी हुई है. पिछले वित्तवर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी ने 22,252 व्हीकल बेचे थे. ये जानकारी कंपनी ने वाहन डेटा के आधार पर दी है.
वित्तवर्ष 2027 की बात करें, तो इस महीने कंपनी की सेल मजबूत हुई है. जून महीने में कंपनी ने 16,144 व्हीकल बेचे हैं. हाल के कुछ महीनों में जून ओला इलेक्ट्रिक के लिए सबसे मजबूत महीना रहा है. तेजी से बढ़ते भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में कंपनी अपनी पुरानी पोजिशन वापस पाने की कोशिश में लगी हुई है.
यह भी पढ़ें: 7 लाख के पार हुई Ather की सेल, इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की है बंपर डिमांड
मई 2026 में कंपनी ने 15,139 यूनिट्स बेची थीं, जो अप्रैल के मुकाबले 23 फीसदी की बढ़ोतरी थी. अप्रैल 2026 में कंपनी ने कुल 12,323 स्कूटर-बाइक के बेचे थे. इस साल ओला इलेक्ट्रिक की सेल लगातार बेहतर हो रही है. मई महीने में भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की ग्रोथ 15 फीसदी थी.
तमाम कंपनियों ने कुल 1.7 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को मई में बेचा था. जबकि अप्रैल में इस सेगमेंट की टोटल सेल 1.48 लाख यूनिट्स की थी. मई में ओला इलेट्रिक सेल्स के मामले में 5वें स्थान पर रही है. इससे ऊपर टीवीएस, बजाज, एथर और हीरो विडा थे. टीवीएस लगातार इस सेगमेंट में टॉप पर बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: कारों ने मचाई धूम... अब इलेक्ट्रिक स्कूटर ला रही ये कंपनी
कंपनी ने मई के महीने में कुल 42,459 इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचे हैं. वहीं बजाज चेतक की 39,202 यूनिट्स मई में बिकी हैं. एथर एनर्जी को भी रिज्टा की लॉन्चिंग के बाद से अच्छी ग्रोथ मिली है. पिछले महीने कंपनी ने 28,240 वाहनों को बेचा है, जबकि हीरो विडा भी तेजी से आगे बढ़ रही है. मई में विडा ने 19,067 इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचे हैं.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क