28 June 2026
By; Aaj Tak Auto
भारत का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब विदेशी कंपनियां भी इस बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रही हैं.
Photo: Riverindie.com
इसी बीच वियतनाम की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी VinFast ने भारत में एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन पेटेंट कराया है.
Photo: Riverindie.com
विनफास्ट की पैरेंट कंपनी विनग्रुप भारतीय बाजार के लिए काफी एग्रेसिव नज़र आ रहा है. हाल ही में कंपनी ने अपनी कैब सर्विस Green SM को लॉन्च किया था.
Video: ITG
इलेक्ट्र्रिक कार, कैब और अब कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में भी एंट्री की तैयारी कर रही है. जो EV-टूव्हीलर सेगमेंट के लिए बड़ी ख़बर है.
Photo: vinfastauto.com
भारत में पेटेंट कराया गया यह नया स्कूटर VinFast ब्रांड का ही है, क्योंकि इसके डिजाइन पर कंपनी की ब्रांडिंग साफ दिखाई देती है.
Photo: vinfastauto.com
खास बात यह है कि यह मॉडल फिलहाल दुनिया के किसी भी बाजार में उपलब्ध नहीं है. हालांकि इसका डिजाइन काफी हद तक VinFast Viper से मेल खाता है.
Photo: vinfastauto.com
इसमें नया LED हेडलाइट सेटअप, इंटीग्रेटेड LED DRL, नीचे की ओर शिफ्ट किया गया VinFast लोगो, नया फ्रंट फेंडर, थोड़ा बदला हुआ फ्लाई स्क्रीन दिया गया है.
Photo: vinfastauto.com
इसके अलावा पीछे की तरफ नया बैट-विंग स्टाइल LED टेललाइट दिया गया है, जो पहले से ज्यादा मॉडर्न दिखता है.
Photo: vinfastauto.com
स्कूटर में 14 इंच के अलॉय व्हील, स्टेप-अप सीट, फ्लैट फ्लोरबोर्ड, फुट पेग, TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्ट की के साथ कीलेस गो सिस्टम जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.
Photo: vinfastauto.com
इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क, गैस चार्ज्ड ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर और फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे मैकेनिकल पार्ट्स भी पहले जैसे रहने की संभावना है.
Photo: vinfastauto.com
मौजूदा VinFast Viper इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.5 kWh की फिक्स्ड बैटरी मिलती है, जो करीब 82 किलोमीटर की रेंज देती है.
Photo: vinfastauto.com
इसके साथ 1.15 kWh की एक्स्ट्रा बैटरी का विकल्प भी मिलता है, जिससे लगभग 74 किलोमीटर की एक्स्ट्रा रेंज मिल जात है.
Photo: vinfastauto.com
कुल मिलाकर दो बैटरी के साथ ये स्कूटर सिंगल चार्ज में तकरीबन 150 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देता है. जो भारतीय बाजार के लिहाज से ठीक है.
Photo: vinfastauto.com
इसमें 3000W पीक पावर वाला रियर हब मोटर दिया गया है, जो करीब 4 bhp की पावर जेनरेट करता है. इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है.
Photo: vinfastauto.com