भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग बढ़ी है. इसकी वजह से कई कंपनियों की सेल अब लाखों में पहुंच गई है. एथर एनर्जी भी अब इस लिस्ट में शामिल हो गया है. एथर एनर्जी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल अब 7 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई है. कंपनी ने 2018 से जून 2026 तक में इन स्कूटर्स को बेचा है. (Photo: atherenergy.com)
इसके साथ ही एथर चौथी कंपनी बन गई है, जिसने भारतीय बाजार में 7 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे हैं. इससे पहले ओला इलेक्ट्रिक, टीवीएस मोटर और बजाज ने ये मुकाम हासिल किया है. ओला ने ये माइलस्टोन अगस्त 2024 में हासिल कर लिया था. ओला की सेल 10 लाख के पार पहुंच गई है. (Photo: atherenergy.com)
वहीं टीवीएस मोटर कंपनी ने सितंबर 2025 में 7 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल का आंकड़ा पार किया था. जून 2026 में इस कंपनी की सेल 10 लाख के पार पहुंच गई है. बजाज ऑटो ने भी इस साल मई में 7 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है. (Photo: atherenergy.com)
पिछले एक से डेढ़ साल में एथर एनर्जी की सेल में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. कंपनी ने 1 जनवरी 2025 से जून 2026 के बीच 378,773 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे हैं. यानी कंपनी ने अपनी कुल सेल का लगभग 54 फीसदी हिस्सा सिर्फ पिछले 18 महीनों में बेचा है. (Photo: atherenergy.com)
कंपनी की इस ग्रोथ ने उनके रिज्टा फैमिली स्कूटर का बड़ा हाथ है. शुरुआत के चार सालों में कंपनी की सेल धीमी रही है. इसमें कोविड के प्रभाव वाले दो साल भी शामिल हैं. कैलेंडर ईयर 2022 में कंपनी ने सिर्फ 54,769 स्कूटर बेचे थे. (Photo: atherenergy.com)
2023 में कंपनी ने पहली बार सालाना एक लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने का माइलस्टोन हासिल किया. वहीं 2025 में कंपनी की सेल पहली बार 2 लाख के पार पहुंची. इस साल कंपनी ने 2.14 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे हैं. (Photo: atherenergy.com)
2026 में कंपनी की ग्रोथ का सिलसिला जारी है. ब्रांड ने इस साल अब तक 163,788 स्कूटर्स को बेच दिया है. फिलहाल ब्रांड की मार्केट में हिस्सेदारी 17.53 फीसदी की है. मार्च 2026 कंपनी के लिए अब तक का सबसे अच्छा महीना रहा है, जब ब्रांड की मंथली सेल 36,362 यूनिट्स तक पहुंची है. (Photo: atherenergy.com)