13 October 2026
By: Aaj Tak Auto
जीप की गाड़ियों का जलवा सिर्फ उनकी दमदार ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी तक सीमित नहीं है. कुछ गाड़ियां ऐसी भी होती हैं, जिन्हें खरीदना अपने आप में स्टेटस है.
Photo: jeep-india.com
कुछ ऐसा ही कमाल जीप रैंगलर के नए व्हाइटकैप एडिशन ने किया है. भारत में इस खास SUV की सिर्फ 25 यूनिट पेश की गई थीं और सभी सोल्ड-आउट हो गई हैं.
Photo: jeep-india.com
जीप इंडिया ने ऐलान किया है कि Wrangler Rubicon Whitecap Edition की सभी 25 यूनिट ग्राहकों को बेची जा चुकी हैं.
Photo: jeep-india.com
जीप की इस एसयूवी का डिजाइन कंपनी की पुरानी CJ-Universal से इंस्पायर्ड है. इस गाड़ी में आर्कटिक रूफ को नए अंदाज में पेश किया गया है.
Photo: jeep-india.com
इस स्पेशल एडिशन में ब्राइट व्हाइट कलर की हार्डटॉप रूफ, सफेद रंग की 7-स्लॉट ग्रिल और खास एक्सटीरियर ग्राफिक्स दिए गए हैं.
Photo: jeep-india.com
इसे खास तौर पर Mojito Green कलर में पेश किया गया था, जो इसके लुक को और अलग बनाता है.
Photo: jeep-india.com
रैंगलर रूबिकॉन व्हाइटकैप एडिशन की कीमत 73.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.
Photo: jeep-india.com
इसके 32-इंच के टायर, मजबूत एक्सल ट्यूब, बड़े ब्रेक और एडवांस्ड 4x4 सिस्टम जैसे फीचर्स मुश्किल रास्तों पर बेहतर परफॉर्मेंस करने में मदद करते हैं.
Photo: jeep-india.com
6 एयरबैग से लैस इस एसयूवी में फॉरवर्ड कोलाइजन वार्निंग, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, एडवांस ब्रेक असिस्ट जैसे मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.
Photo: jeep-india.com
इसमें 2.0 लीटर का दमदार 4 सिलिंडर Gme T4 Di इंजन मिलता है. जो 268 बीएचपी की पावर और 400Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: jeep-india.com
फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस इस एसयूवी में 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है. आमतौर पर ये SUV तकरीबन 10 किमी/लीटर का माइलेज देती है.
Photo: jeep-india.com