अचानक इस 7-सीटर SUV के दीवाने हुए लोग! 253% बढ़ी सेल

14 October 2026

By: Aaj Tak Auto

फैमिली कारों की डिमांड

बाजार में बड़ी फैमिली कारों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. किसी को लंबी दूरी के लिए आरामदायक MPV चाहिए, तो किसी को दमदार इंजन वाली SUV पसंद है.

Phot: Freepik

बाजार में बड़ा उलट फेर

सितंबर 2026 की बिक्री के आंकड़े भी इसी बदलती पसंद की कहानी बता रहे हैं. हालांकि, इस बार 7-सीटर कार सेल्स चार्ट में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है.

Video: ITG

Ertiga हुई पीछे

हमेशा नंबर वन रहने वाली मारुति अर्टिगो को महिंद्रा स्कॉर्पियो ने पीछे छोड़ा है. वहीं एक ऐसी 7-सीटर कार भी है जिसने सेल्स में 253% की ग्रोथ दर्ज की है.

Phot: Freepik

बोलेरो का जलवा

हम बात कर रहे हैं Mahindra Bolero की. सितंबर में इसके 9,710 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल के 2,747 यूनिट के मुकाबले 253% ज्यादा है.

Video: Mahindra

26 सालों का दबदबा

Mahindra Bolero को पहली बार साल 2000 में लॉन्च किया गया था. पिछले 26 सालों से ये एसयूवी शानदार परफॉर्म कर रही है.

Phot: Mahindra

हर सड़क का राजा

शहर हो या गांव हर सड़क पर इस एसयूवी का दबदबा देखने को मिलता है. वहज है बोलेरो का दशकों का भरोसा.

Phot: Mahindra

दो अलग मॉडल

महिंद्रा बोलेरो दो अलग-अलग मॉडल (क्लॉसिक और नियो) में आती है. क्लॉसिक की शुरुआती कीमत 8.57 लाख रुपये है और नियो की कीमत 9.06 लाख रुपये है.

Phot: Mahindra

इंजन, परफॉर्मेंस

महिंद्रा बोलेरो में 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है. जो 74.96 bhp की पावर और 210 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Phot: Mahindra

मिलते हैं ये फीचर्स

7 सीटों वाली इस एसयूवी में डुअल एयरबैग, 370 लीटर का बूट-स्पेस, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), सेंट्रल लॉकिंग और पावर स्टीयरिंग मिलता है.

Phot: Mahindra

हायर वेरिएंट में क्या

इसके हायर वेरिएंट में पावर विंडो, इलेक्ट्रिक ORVM, अलॉय व्हील, फैब्रिक सीट, USB और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एंटी थेफ्ट अलार्म, फॉग लैंप और 7 इंच का टचस्क्रीन मिलता है.

Phot: Mahindra

शानदार माइलेज

आमतौर पर ये एसयूवी 15 किमी प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है. मजबूत फ्रेम पर बेस्ड ये एसयूवी अपने उपयोगिता के लिए मशहूर है.

Phot: Mahindra

Read Next