Fortuner वाले भी मुड़-मुड़ देखेंगे! इस दिन आ रही भौकाली SUV

12 October 2026

By: Ashwin Satyadev

नए ब्रांड की एंट्री

भारतीय SUV बाजार में जल्द ही एक नया खिलाड़ी उतरने जा रहा है. JSW Motors अपनी पहली एसयूवी JSW Combat को लॉन्च करने जा रही है.

Photo: jetourglobal.com

इस दिन होगी लॉन्च

जानकारी के अनुसार इस नई एसयूवी को 4 दिसंबर को पेश किया जाएगा. इसके साथ ही कंपनी की भारतीय बाजार में एक नए इंडिपेंडेंट कार ब्रांड के तौर पर एंट्री होगी. 

Photo: jetourglobal.com

प्लग-इन हाइब्रिड

खास बात यह है कि इस SUV में प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी. जो पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगी.

Photo: jetourglobal.com

Fortuner को टक्कर

दमदार लुक और लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ आने वाली इस SUV का सीधा मुकाबला Toyota Fortuner जैसी गाड़ियों से होगा.

Photo: jetourglobal.com

Jetour T2 पर बेस्ड

JSW Combat मूल रूप से चीन की कंपनी Jetour की T2 एसयूवी पर बेस्ड होगी. इस 5-सीटर SUV को कंपनी के छत्रपति संभाजीनगर स्थित प्लांट में असेंबल किया जाएगा.

Photo: jetourglobal.com

इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर

JSW Combat में 1.5-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है. इसके साथ 18.4kWh का बैटरी पैक और दो इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती हैं.

Photo: jetourglobal.com

पावर आउटपुट

इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर 360hp की पावर और 610Nm का टॉर्क जेनरेट करते हैं. 

Photo: jetourglobal.com

EV मोड में भी चलेगी

ग्लोबल मॉडल को लेकर कंपनी का दावा है कि, यह SUV केवल इलेक्ट्रिक मोड में 90 किलोमीटर तक चल सकती है.

Photo: jetourglobal.com

1,100 किमी रेंज

वहीं, फुल टैंक के साथ पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावर को मिलाकर इसकी कुल रेंज 1,100 किलोमीटर तक हो सकती है.

Photo: jetourglobal.com

20-इंच के अलॉय व्हील

इसका बॉक्सी डिजाइन इसे एक दमदार SUV का लुक देगा. इसमें 20-इंच के अलॉय व्हील, बड़े व्हील आर्च क्लैडिंग और रूफ रेल्स मिलने की उम्मीद है. 

Photo: jetourglobal.com

कैसा होगा केबिन

JSW Combat के केबिन में 15.6-इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया जा सकता है.

Photo: jetourglobal.com

ADAS की सेफ्टी

ग्लोबल मॉडल में 6 एयरबैग, 540-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS दिया गया है. 540-डिग्री कैमरा की मदद से गाड़ी के नीचे के हिस्से पर भी नज़र रखी जा सकेगी.

Photo: jetourglobal.com

क्या होगी कीमत

लॉन्च से पहले कीमत के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. लेकिन उम्मीद है कि, कंपनी इसे 40 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकती है.

Photo: jetourglobal.com

Read Next