नए लुक और इंटीरियर के साथ आएगी Hyundai Creta, टेस्टिंग में दिखा खास फीचर

Hyundai Creta कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार है. मिड-साइज SUV सेगमेंट में इस कार का दबदबा है. लोगों की चहेती इस कार को कंपनी जल्द ही अपडेट करने वाली है. कार के नेक्स्ट जनरेशन को टेस्ट किया जा रहा है, जिसमें ना सिर्फ एक्सटीरियर नया होगा बल्कि इंटीरियर भी अपडेटेड होगा. टेस्टिंग में इसके खास फीचर को स्पॉट किया गया है.

Advertisement
अपकमिंग Hyundai Creta पुराने वर्जन के मुकाबले बड़ी होगी. (Photo: hyundai.com) अपकमिंग Hyundai Creta पुराने वर्जन के मुकाबले बड़ी होगी. (Photo: hyundai.com)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

हुंडई नई क्रेटा (Hyundai Creta) पर काम कर रही है, जो इस कार की थर्ड जनरेशन होगी. इस कार को कैमोफ्लॉज के साथ टेस्ट करते हुए स्पॉट किया गया है. टेस्ट म्यूल को देखकर ये साफ हो गया है कि अपकमिंग क्रेटा से क्या उम्मीद की जा सकती है. नई क्रेटा में हमें कई बदलाव देखने को मिलेंगे. 

कार का ना सिर्फ एक्सटीरियर नया होगा बल्कि इंटीरियर भी बदला हुआ होगा. इसमें कई सारे नए फीचर्स जोड़े जाएंगे. लेटेस्ट टेस्टिंग में कार के इंटीरियर की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिससे साफ है कि इसमें हुंडई का प्लीओस कनेक्ट सिस्टम (Pleos Connect System) मिलेगा. स्पाई शॉट का बड़ी सेंट्रल स्क्रीन को साफ देखा जा सकता है. 

Advertisement

नया इंटीरियर मिलेगा

मौजूदा क्रेटा 10.25 इंच के इंफॉर्मेशन और इंस्ट्रूमेंटल डिस्प्ले के साथ आती है. मई की शुरुआत में कंपनी ने प्लीओस कनेक्ट सिस्टम (Pleos Connect System) को आधिकारिक रूप से अनवील किया है. ऐसा लगता है कि कंपनी इस सिस्टम को हुंडई क्रेटा में भी दे सकती है. इस कनेक्टेड सिस्टम में एक बड़ा टचस्क्रीन और पतला ड्राइवर डिस्प्ले आता है. 

यह भी पढ़ें: Hyundai की बड़ी तैयारी, भारत में लॉन्च करेगी दो नई SUV, टाटा-महिंद्रा को मिलेगी टक्कर

हुंडई की फ्लैगशिप सेडान ग्रोंड्योर (Grandeur) में ये सिस्टम पहली बार दिया जाएगा. ये कार 17-इंच के टचस्क्रीन सिस्टम के साथ आएगी. हालांकि, क्रेटा में ये स्क्रीन कितनी बड़ी होगी, इसकी जानकारी नहीं है. कंपनी का मानना है कि ये सिस्टम ज्यादा बेहतर और स्मार्ट है, जो डिस्ट्रैक्शन को कम करता है. 

Advertisement
हुंडई प्लीओस सिस्टम को कंपनी हाल में ही अनवील किया है. (Photo: Hyundai)

साइज में बड़ी होगी नई क्रेटा

अपकमिंग क्रेटा के3 प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी, जिस पर सेकंड जनरेशन किआ सेल्टॉस को तैयार किया गया है. इसका मतलब है कि कार साइज में मौजूदा क्रेटा से बड़ी हो सकती है. साथ ही ये ज्यादा सेफ भी होगी. नई सेल्टॉस भी पुरानी के मुकाबले डायमेंशन में बड़ी है. आने वाली क्रेटा एडवांस सॉफ्टवेयर व्हीकल होगी, जिसमें ओटीए के जरिए कई बदलाव किए जा सकेंगे. 

यह भी पढ़ें: Hyundai का बड़ा ऐलान, अब नहीं मिलेंगे Creta के ये वेरिएंट्स

हालांकि, कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा. नई क्रेटा में भी 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन, 1.5 लीटर का डीजल इंजन और 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा. कार मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ही गियरबॉक्स के साथ आएगी. हुंडई 1.5 लीटर के हाइब्रिड पावरट्रेन पर भी काम कर रही है, जो बाद में क्रेटा में आएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement