Hyundai का बड़ा ऐलान, अब नहीं मिलेंगे Creta के ये वेरिएंट्स

06 May 2026

By Aajtak Auto

दो वेरिएंट्स हुए बंद

हुंडई ने अपने 2026 क्रेटा लाइनअप को अपडेट कर दिया है. कंपनी ने मिड लेवल दो वेरिएंट्स को डिस्कंटीन्यू कर दिया है. 

Photo: hyundai.com

अब 7 ट्रिम मिलेंगे 

अब आपको हुंडई क्रेटा के एसएक्स टेक और एसएक्स (ओ) ट्रिम नहीं मिलेंगे. अब ये बेस्ट सेलिंग मिडसाइज एसयूवी 7 वेरिएंट्स में मिलेगी. 

Photo: hyundai.com

इन्हें खरीद पाएंगे 

Hyundai Creta अब ई, ईएक्स, ईएक्स (ओ), एस (ओ), एसएक्स, एसएक्स प्रीमियम और किंग वेरिएंट्स में मिलेगी. 

Photo: Hyundai

सस्ते में मिलता था ADAS

बता दें कि SX Tech वेरिएंट कम कीमत में लेवल 2 ADAS ऑफर करता है. वहीं SX(O) क्रेटा फेसलिफ्ट के लॉन्च होने पर टॉप ऑफ दि लाइन वेरिएंट था. 

Photo: hyundai.com

कितनी है कीमत? 

हुंडई क्रेटा पेट्रोल की कीमत 10.79 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं इसके डीजल वेरिएंट की कीमत 12.40 लाख रुपये से शुरू होती है. 

Photo: hyundai.com

ऑटोमेटिक की कीमत 

वहीं पेट्रोल सीवीटी की कीमत 14.48 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं डीजल ऑटोमेटिक की कीमत 16.04 लाख रुपये से शुरू होती है. 

Photo: hyundai.com

पेट्रोल टॉप वेरिएंट 

क्रेटा पेट्रोल का टॉप वेरिएंट (किंग) 17.27 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाता है. वहीं ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 18.68 लाख रुपये है. 

Photo: hyundai.com

डीजल टॉप वेरिएंट 

वहीं डीजल मैन्युअल टॉप वेरिएंट (किंग) की कीमत 18.94 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. वहीं ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 19.86 लाख रुपये है. 

Photo: hyundai.com

टर्बो पेट्रोल की कीमत

टर्बो पेट्रोल डीसीटी सिर्फ किंग एडिशन में मिलेगा, जिसकी कीमत 19.90 लाख रुपये एक्स शोरूम है. इसमें लेवल 2 ADAS भी मिलेगा.

Photo: hyundai.com

Read Next