Hyundai की बड़ी तैयारी, भारत में लॉन्च करेगी दो नई SUV, टाटा-महिंद्रा को मिलेगी टक्कर

हुंडई भारतीय बाजार में दो नई एसयूवी को लॉन्च करने वाली है. ये दोनों ही गाड़ियां जल्द ही लॉन्च हो सकती हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी एक ICE एसयूवी ला रही है, जबकि दूसरी ईवी हो सकती है. ICE एसयूवी को कंपनी क्रेटा और वेन्यू के बीच में लॉन्च कर सकती है. वहीं ईवी भी बड़ी साइज की होगी और इसका सीधा मुकाबला नेक्सन ईवी से होगा.

Advertisement
Hyundai भारतीय बाजार में दो नई एसयूवी को लॉन्च करेगी. (Photo: Hyundai Motor) Hyundai भारतीय बाजार में दो नई एसयूवी को लॉन्च करेगी. (Photo: Hyundai Motor)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:57 PM IST

Hyundai जल्द ही भारतीय बाजार में दो नए कारों को लॉन्च करने वाली है. ये दोनों ही एसयूवी होने वाली हैं. कंपनी एसयूवी मार्केट में अपनी मौजूदगी को बढ़ाने पर विचार कर रही है. कंपनी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि हुंडई की अपकमिंग कारों में से एक मिड-साइज एसयूवी होगी, जबकि दूसरी एंट्री ईवी सेक्टर में होगी. 

Advertisement

यानी ब्रांड एक मिड साइज एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है, जो वेन्यू और क्रेटा के बीच में आ सकती है. वहीं दूसरी कार इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसे भारत में तैयार किया जाएगा. ये दोनों ही गाड़ियां अगले साल की शुरुआत तक भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती हैं. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स. 

दो नए नेमप्लेट के साथ आएंगी कार

हुंडई इंडिया के सीईओ तरुण गर्ग ने बताया, 'हम ये बताते हुए उत्साहित हैं कि इस वित्तवर्ष हम दो बिलकुल नए नेमप्लेट्स को इंट्रोड्यूस करेंगे, जिनका बहुत से लोगों को इंतजार था. ये दोनों ही लॉन्च बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये हमारी सेल को बढ़ाएंगे और ग्रोथ के अगले फेज में हमारे के लिए पावरफुल कैटेलिस्ट का काम करेंगे.'

पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि हुंडई मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स को टक्कर देने के लिए एक क्रॉसओवर कार लॉन्च कर सकती हैं. कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी बेयॉन (Hyundai Bayon) को लॉन्च कर सकती है, जो यूरोप में बिकती है. भारत में आने वाली कार 4.18 मीटर लंबी हो सकती है, जो बेयॉन पर बेस्ड होगी. ब्रांड इस कार को क्रेटा से नीचे लॉन्च कर सकती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Hyundai का बड़ा ऐलान, अब नहीं मिलेंगे Creta के ये वेरिएंट्स

कार Bc4i कोडनेम से इस कार को टेस्ट कर रही है. इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा. साथ ही कंपनी सीएनजी का विकल्प भी दे सकती है. कंपनी इसमें डुअल सिलेंडर सीएनजी सेटअप मिल सकता है. कार में आपको कई सारे फीचर्स मिलेंगे, जो इसे कंपटीशन्स से आगे रखेंगे. टाटा और महिंद्रा से मिल रहे मुकाबले का सामना करने के लिए कंपनी इस कार को लेकर आएगी. 

इलेक्ट्रिक SUV की तैयारी

इसके अलावा ब्रांड एक इलेक्ट्रिक एसयूवी भी लॉन्च करने वाला है. पिछले साल अक्टूबर में हुंडई ने कन्फर्म किया था कि वो एक लोकलाइज्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी लेकर आ रहे हैं. हुंडई के सीईओ और प्रेसिडेंट जोस मुनोज़ ने बताया था कि ये एसयूवी भारत के लिए डिजाइन और इंजीनियर की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Hyundai Ioniq 5 : सिंगल चार्ज में 690KM रेंज, कमाल की सेफ्टी! हुंडई की नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च

पहले माना जा रहा था कि इस कार को कंपनी टाटा पंच की टक्कर में उतार सकती है. हालांकि, नई रिपोर्ट्स का कहना है कि कंपनी इस कार को नेक्सन ईवी की कंपटीशन में लॉन्च करेगी. इसका कोड नेम HE1i है और ये E-GMP (K) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. इस प्लेटफॉर्म पर ही इनस्टर बेस्ड है, जो कई देशों में बिकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement