80 हजार ने खरीदी ये कार... अब नए अवतार में हुई लॉन्च, मिलते हैं गजब के फीचर्स

एमजी मोटर ने अपनी नई विंडसर ईवी को लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी की पॉपुलर कार का इंडल्ज एडिशन है, जिसमें कई फीचर्स को जोड़ा गया है. एमजी की इस कार को 80 हजार से ज्यादा लोग खरीद चुके हैं. अब कंपनी इसका स्पेशल अवतार लेकर आई है. इसमें 332 किलोमीटर की रेंज मिलती है. आइए जानते हैं इस कार की कीमत और दूसरी खास बातें.

Advertisement
MG Windsor Indulge Edition में 38kWh की बैटरी मिलती है. (Photo: MG Motor) MG Windsor Indulge Edition में 38kWh की बैटरी मिलती है. (Photo: MG Motor)

अभिषेक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

एमजी मोटर (MG Motor) ने अपनी पॉपुलर ईवी को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं एमजी विंडसर ईवी (MG Windsor EV) की, जिसका इंडल्ज एडिशन कंपनी ने लॉन्च किया है. विंडसर इंडल्ज (Windsor EV Indulge) में कंपनी ने नया एक्सटीरियर कलर, फ्रेश सीट्स अपहोल्स्ट्री और एडिशनल इन-कैबिन फीचर्स दिए हैं. 

कार में कम्फर्ट और कन्वीनियंस फीचर्स को भी अपडेट किया गया है. स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले इस कार में ज्यादा फीचर्स मिलते हैं. हालांकि, ये कार सिर्फ छोटे बैटरी पैक के साथ मिलेगी. यानी इसमें 38kWh की ही बैटरी मिलेगी, जिसका मतलब है कि रेंज भी कम मिलेगी. 

Advertisement

एमजी का कहना है कि विंडसर ईवी इंडल्ज एडिशन के साथ एक्सेसरीज भी ऑफर की जाएंगी. इसमें रियर सनशेड्स, 3डी मैट्स, क्रोम ग्रिल एक्सेंट्स, बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर्स, बॉडी साइड मोल्डिंग और लेदर की-कवर मिलेगा. आइए जानते हैं इस कार की खास बातें. 

कीमत और क्या है खास?

एमजी विंडसर ईवी इडल्ज एडिशन को कंपनी ने 17.89 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. ये कार शैडो गोल्ड एक्सटीरियर कलर में आएगी. कार में 18-इंच के ब्लैक एलॉय व्हील्स मिलेंगे, जो स्टैंडर्ड मॉडल वाला ही साइज है. इसमें इंडल्ज की बैजिंग भी मिलेगी, जो कार के स्पेशल एडिशन होने की पहचान है. 

यह भी पढ़ें: MG Hector का स्पेशल एडिशन लॉन्च, इतने रुपये में मिलेगी धांसू SUV

इसके अलावा एलईडी लाइटिंग, बॉडी क्लैडिंग, ऑल ब्लैक रूफ और ब्लैक्ड आउट आउटसाइड रियर व्यू मिरर (ओआरवीएम्स) इसमें मिलेंगे. कार में मुख्य रूप से बदलाव एक्सटीरियर कलर और इंटीरियर में कुछ फीचर्स का ही है. कैबिन की बात करें, तो नई विंडसर में ब्लैक और टैन लेदर सीट अपहोल्स्ट्री मिलेगी. 

Advertisement

बैटरी और रेंज

साथ ही नई रूफ माउंटेड फ्लिप डाउन स्क्रीन मिलेगी, जो रियर पैसेंजर के लिए दी गई है. फ्रंट सीट में हेडरेस्ट पर इंडल्ज लिखा मिलेगा. इसके अलावा कार में इंडल्ज एडीशन थीम वाली कुशनिंग और नेक पिलो मिलेंगी. ईवी में मिलने वाली दूसरे फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

यह भी पढ़ें: MG Hector Tomahawk EV: 4.90 रुपये का खर्च, 14 लाख कीमत, शुरू हुई दमदार SUV की डिलीवरी

कार में 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. ये वेरिएंट सिर्फ 38kWh वाले बैटरी पैक के साथ ही आएगा. कार 134 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क ऑफर करेगी. सिंगल चार्ज में कार की क्लेम्ड रेंज 332 किलोमीटर है. ये एमजी की पॉपुलर ईवी है, जिसे 80 हजार से ज्यादा कंज्यूमर्स खरीद चुके हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »