MG Hector का स्पेशल एडिशन लॉन्च, इतने रुपये में मिलेगी धांसू SUV

एमजी ने भारतीय बाजार में अपनी दमदार एसयूवी हेक्टर के दो स्पेशल वेरिएंट्स को लॉन्च किया है. ये दोनों ही वेरिएंट्स लिमिटेड नंबर्स में मिलेंगे. कंपनी ने इनके एक्सटीरियर और इंटीरियर में स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले कुछ बदलाव किए हैं. हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म और स्नोस्टॉर्म को सिर्फ 5 सीटर कॉन्फिग्रेशन में खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं इस एसयूवी की डिटेल्स.

Advertisement
MG Hector Blackstorm टॉप स्पेक्स स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले 35 हजार रुपये महंगी है. (Photo: mgmotor.co.in) MG Hector Blackstorm टॉप स्पेक्स स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले 35 हजार रुपये महंगी है. (Photo: mgmotor.co.in)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST

एमजी मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी दमदार एसयूवी हेक्टर के दो नए वेरिएंट्स को लॉन्च किया है. कंपनी ने हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म (MG Hector Blackstorm) और स्नोस्टॉर्म (MG Hector Snowstorm) को लॉन्च किया है. ये दोनों ही स्पेशल एडिशन एसयूवीज हैं, जो दमदार फीचर्स के साथ आती हैं. 

इन लिमिटेड मॉडल्स में नया एक्सटीरियर कलर, डार्क थीम्ड इंटीरियर और एडिशनल स्पेसिफिक एक्सेसरीज मिलेंगी. दोनों ही एसयूवीज सिर्फ 5-सीटर अवतार में मिलेंगी. इनके साथ कंपनी सिर्फ 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी पावरट्रेन ऑफर कर रही है. आइए जानते हैं इस एसयूवी की कीमत और दूसरी खास बातें. 

Advertisement

कितनी है कीमत? 

एमजी मोटर हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म और स्नोस्टॉर्म दोनों ही वेरिएंट्स की कीमत 19.99 लाख रुपये एक्स शोरूम है. स्टैंडर्ड हेक्टर के टॉप स्पेक्स सीवीटी वेरिएंट के मुकाबले ये दोनों वेरिएंट्स 35 हजार रुपये ज्यादा कीमत पर आते हैं. यानी आपको एक्स्ट्रा फीचर्स और अलग कलर्स के लिए 35 हजार रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे. 

यह भी पढ़ें: MG Hector Tomahawk EV: 4.90 रुपये का खर्च, 14 लाख कीमत, शुरू हुई दमदार SUV की डिलीवरी

क्या होगा कार में नया? 

जैसा इन वेरिएंट का नाम है, ठीक वैसा ही आपको एक्सपीरियंस भी मिलेगा. ब्लैकस्टॉर्म एडिशन में ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर फिनिश मिलेगी, जबकि स्नोस्टॉर्म में पर्ल वॉइट एक्सटीरियर कलर मिलेगा, जिसके साथ स्टेयरी नाइट फिनिश रूफ दी गई है. दोनों ही वर्जन में ब्लैक्ड आउट एलॉय व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स मिलेंगे. 

यह भी पढ़ें: MG Hector Tomahawk EV: MG ने लॉन्च की धांसू 7-सीटर SUV, इतने रुपये है कीमत

Advertisement

ब्लैक्ड आउट रूफ रेल्स और ग्रिल्स के साथ लोगो, स्किड प्लेट, टेलगेट और बॉडी साइड क्लैडिंग पर डार्क क्रोम का इस्तेमाल किया गया है. एलईडी हेडलैम्प्स बेजल भी ब्लैक्ड आउट हैं, जबकि टेलगेट पर नया स्मोक्ड इफेक्ट दिया गया है. इंटीरियर की बात करें, तो ब्लैक थीम आपको डैशबोर्ड और सीट अपहोल्स्ट्री पर देखने को मिलेगी. 

स्टॉर्म सीरीज पैकेज में एडिशन स्पेसिफिक लोगो, रेड टेलगेट एक्सेंट, फॉग लैम्प गारनिश, रेड एक्सेंट के साथ आउटसाइड रियर व्यू मिरर प्रोटेक्टर और साइड स्टेप बोर्ड मिलेगा. कार में 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आएगा. इसके साथ आपको मैन्युअल का विकल्प नहीं मिलेगा. ये इंजन 143 एचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क ऑफर करती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »