26KM का माइलेज और 6 एयरबैग की सेफ्टी, 31 दिनों में 13,896 ने खरीदी ये MARUTI

मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचती हैं. जुलाई में मारुति सुजुकी ने 1.96 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं. वहीं मारुति सुजुकी डिजायर कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. हालांकि, मारुति के पास एक ऐसी गाड़ी है, जिसका मार्केट में कोई कंपटीशन नहीं है. जुलाई में इसकी 13 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं.

Advertisement
Maruti Suzuki ने जुलाई में 1.96 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं. (Photo: marutisuzuki.com) Maruti Suzuki ने जुलाई में 1.96 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं. (Photo: marutisuzuki.com)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:06 PM IST

मारुति सुजुकी भारतीय बाजार की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी है. जुलाई मारुति सुजुकी के लिए एक शानदार महीना रहा है. बड़ा पोर्टफोलियो होने की वजह से मारुति सुजुकी को भारतीय बाजार में दूसरी कंपनियों के मुकाबले लीड मिलती है. कंपनी हैचबैक, एसयूवी, एमपीवी, सेडान और वैन सभी कैटेगरी की गाड़ियां बेचती हैं. 

जुलाई की बात करें, तो मारुति सुजुकी ने 1,96,203 कारें बेची हैं. पिछले साल की जुलाई के मुकाबले इस साल मारुति ने 42 फीसदी ज्यादा गाड़ियां बेची हैं. जुलाई 2025 में मारुति सुजुकी ने 1,37,776 गाड़ियां बेची हैं. वहीं जून 2026 की बात करें, तो कंपनी ने 1,47,187 यूनिट्स बेची थीं. यानी मंथली ग्रोथ 33 फीसदी की है. 

Advertisement

कंपनी की सेल्स में अचानक आई ग्रोथ की एक बड़ी वजह त्योहारी सीजन का आना है. त्योहारी सीजन से पहले डीलर इन्वेंटरी इकट्ठा कर रहे हैं. खैर अब आते हैं उस गाड़ी की कहानी पर है, जिसका मार्केट में कोई विकल्प नहीं है. हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी इको की, जो एक वैन है. 

कोई नहीं है टक्कर देने वाला

मार्केट में इस कार का सीधा मुकाबला नहीं है. किसी भी दूसरे ऑटोमेकर के पास मारुति इको का विकल्प नहीं है. जुलाई में मारुति सुजुकी ने इस वैन की 13,896 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल जुलाई में इसकी 12,341 यूनिट्स बिकी थीं. यानी वैन की सेल्स में 13 फीसदी की ग्रोथ है. जबकि जून के मुकाबले 36 फीसदी ग्रोथ है. 

यह भी पढ़ें: 30KM का माइलेज, 20 लाख से ज्यादा हुई सेल... अब नए अवतार में आ रही है ये MARUTI

Advertisement

क्या है मारुति सुजुकी इको में खास? 

इको भारत की एक पॉपुलर वैन है, जो 5.23 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है. ये वैन 5 सीटर और 6 सीटर ऑप्शन में आती है. इसे पेट्रोल के साथ सीएनजी अवतार में भी खरीदा जा सकता है. ये कार ऐम्बुलेंस अवतार में भी आती है, जिसकी कीमत 6.39 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. 

यह भी पढ़ें: Maruti जैसा माइलेज, Mahindra जैसी पावर, MG ला रही खास 7-सीटर SUV

वैन के सीएनजी अवतार की कीमत 6.40 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. मारुति सुजुकी इको में 1.2 लीटर का के-सीरीज का पेट्रोल इंजन मिलता है. ये इंजन 80 बीएचपी की पावर और 104 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये वैन पेट्रोल वेरिएंट में 19.71 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करती है. 

वहीं सीएनजी वेरिएंट का माइलेज 26.78 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का है. इस वैन में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसके अलावा एबीएस और ईबीडी के साथ रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलता है. इको को मल्टीपल कलर ऑप्शन में खरीद जा सकता है. इसमें स्टाइलिश क्लियर लेंस हेडलैम्प्स मिलते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »