679KM रेंज, 20 लाख से कम कीमत, इस देसी कार का दीवाना हुआ बॉलीवुड

महिंद्रा थार की बात करें या फिर स्कॉर्पियो की, अलग-अलग वर्गों में इस देसी कंपनी की कारों का अलग ही क्रेज है. महिंद्रा की गाड़ियों का दबदबा अब बॉडीवुड में भी बढ़ रहा है. कई सेलिब्रिटीज महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों को खरीद रहे हैं. ऐसी ही एक कार एक्सईवी 9एस है, जो तेजी से पॉपुलर हो रही है. हाल में ही इस कार को सिंगर दलेर मेहंदी और एक्टर कबीर बेदी ने खरीदा है.

Advertisement
Mahindra XEV 9S तीन बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है. (Photo: ITG) Mahindra XEV 9S तीन बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है. (Photo: ITG)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST

इलेक्ट्रिक कारें तेजी से पॉपुलर हो रही हैं. अब लोग इन्हें अपने घरों में जगह दे रहे हैं और कुछ कारें ऐसी हैं, जिनका दबदबा तो बॉलीवुड तक है. ऐसी ही एक कार महिंद्रा एक्सईवी 9एस (Mahindra XEV 9S) है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को कई बॉडीलुड स्टार खरीद चुके हैं. हाल में ही दिग्गज बॉलीवुड स्टार कबीर बेदी ने इस कार को खरीदा है.

Advertisement

कई सेलिब्रिटीज इन दिनों इलेक्ट्रिक कारें खरीद रहे हैं और महिंद्रा की ये एसयूवी उन चुनिंदा कारों में से एक है. कबीर बेदी से पहले पंजाबी सिंगल दलेर मेहंदी ने भी इस कार को खरीदा था. बॉडीवुल एक्टर ने इस कार को खरीदने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर जानकारी दी है.

वीडियो में कबीर बेदी को उनकी नई 7-सीटर कार महिंद्रा एक्सईवी 9एस के साथ देखा जा सकता है. उन्होंने अपनी नई कार को खरीदने के बाद उसकी पूजा भी की है. वीडियो से साफ है कि कबीर बेदी ने कार का डेजर्ट मिस्ट कलर वेरिएंट खरीदा है. ये कार डेजर्ट मिस्ट के अलावा रूबी वेलवेट, नेबुला ब्लू, स्टेल्थ ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और एवरेस्ट वॉइट में आती है.

महिंद्रा की इस कार में क्या है खास?

महिंद्रा एक्सईवी 9एस (Mahindra XEV 9S) की कीमत 19.95 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये कार तीन अलग-अलग बैटरी पैक के साथ आती है. तीनों ही बैटरी पैक के साथ डीसी फास्ट चार्जिंग का विकल्प मिलता है. हालांकि, ये चार्जर अलग-अलग पावर कैपेसिटी के होते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 9.99 लाख कीमत, ऑफ-रोडिंग पावर, 10787 ने खरीदी Mahindra SUV

ये कार 59kWh, 70kWh और 79kWh के बैटरी ऑप्शन के साथ आती है. 59kWh और 79kWh वाली कार क्रमशः 231 एचपी और 286 एचपी की पावर ऑफर करती है. इन दोनों ही बैटरी पैक के साथ कार रियर व्हील ड्राइव मोड में आती है. कार की ARAI सर्टिफाइड रेंज 521 किलोमीटर की है. ये रेंज बेस वेरिएंट में आने वाले 59kWh बैटरी पैक की है. वहीं 79kWh बैटरी पैक की क्लेम्ड रेंज 679 किलोमीटर है.

यह भी पढ़ें: Mahindra ने दिया झटका, इतने हजार रुपये महंगी हुई Bolero

किस-किस ने खरीदी है महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार?

हाल के दिनों में कई सेलिब्रिटीज ने महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार खरीदी हैं. इस लिस्ट में आकांक्षा सिंह, अनुराग कश्यप, जावेद जाफरी, बोमन ईरानी और एआर रहमान जैसे बड़े नाम शामिल हैं. महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी की लिस्ट में महिंद्रा एक्सईवी 9एस शामिल है. 7-सीटर लेआउट की वजह से लोगों को ये कार विशेष रूप से पसंद आ रही है. साथ ही इसमें कई सारे फीचर्स भी मिलते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »