Kia का धमाका, लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती ऑटोमेटिक SUV, डीजल-पेट्रोल दोनों में मिलेगी

किआ मोटर्स ने भारतीय बाजार में सस्ती ऑटोमेटिक SUV लॉन्च कर दी है. कंपनी ने Kia Sonet के नए ऑटोमेटिक वेरिएंट्स को लॉन्च किया है, जो 10 लाख रुपये से कम कीमत में आते हैं. कार के पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट्स ऑटोमेटिक के साथ अब 10 लाख रुपये से कम एक्स शोरूम कीमत पर मिल रहे हैं.

Advertisement
Kia Sonet ने सस्ते ऑटोमेटिक वेरिएंट्स लॉन्च हुए हैं. (Photo: Kia Motors) Kia Sonet ने सस्ते ऑटोमेटिक वेरिएंट्स लॉन्च हुए हैं. (Photo: Kia Motors)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST

Kia Sonet भारतीय बाजार में एक पॉपुलर नाम है. इस कार को लोग काफी पसंद करते हैं. ये बी-सेगमेंट की कार है, जिसका कंपनी ने नया वर्जन लॉन्च किया है. हाल में ही Kia Sonet की सेल्स 5 लाख यूनिट्स के पार पहुंची है. यानी कंपनी ने भारत में 5 लाख Kia Sonet को बेच दिया है. 

सेल्स को बूस्ट करने के लिए कंपनी ने नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं. Kia Sonet के सस्ते ऑटोमेटिक वेरिएंट लॉन्च हुए हैं, जो 10 लाख से कम कीमत में आते हैं. सब 4 मीटर SUV सेगमेंट में Kia Sonet एक अच्छा विकल्प है. शहरी यूजर्स को टार्गेट करने के लिए कंपनी ने सस्ते ऑटोमेटिक वेरिएंट लॉन्च किए हैं. 

Advertisement

Kia Sonet का नया मैग्मा रेड कलर वेरिएंट भी कंपनी ने इस साल इंट्रोड्यूस किया है. ये कार इम्पीरियल ब्लू, प्यूटर ऑलिव, ग्लेशियर वॉइट पर्ल, स्पार्किंग सिल्वर, अरोरा ब्लैक पर्ल, ग्रेविटी ग्रे और डुअल टोन ग्लेशियर वॉइट पर्ल + अरोरा ब्लैक पर्ल में आती है. 

कितनी है कीमत?

वहीं कार का X-Line वेरिएंट अरोरा ब्लैक पर्ल और मैट ग्रेफाइट में मिलता है. 2026 Kia Sonet में कंज्यूमर्स को ज्यादा विकल्प मिलेंगे. Kia Sonet डीजल ऑटोमेटिक की कीमत 9.78 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. 

यह भी पढ़ें: Kia Seltos Launch: बड़ा साइज... एडवांस फीचर्स! Sierra को टक्कर देने आई नई किआ सेल्टॉस, कीमत है इतनी

कार का टर्बो पेट्रोल DCT वेरिएंट 9.9 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है. यानी कंपनी 10 लाख रुपये से कम में दोनों ही ऑटोमेटिक का विकल्प दे रही है. बता दें कि Kia Sonet में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है. साथ ही 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है.

Advertisement
इंजन ट्रिम ट्रांसमिशन कीमत (एक्स शोरूम)
Diesel (D1.5) HTE(O) 6AT 9,77,900
Diesel (D1.5) HTK(O) 6AT 10,72,900
Diesel (D1.5) HTK+ 6AT 11,08,900
Diesel (D1.5) HTK+(O) 6AT 11,56,900
Petrol Turbo (G1.0T) HTK(O) 7 DCT 9,89,900
Petrol Turbo (G1.0T) HTK+(O) 7 DCT 10,83,900

टर्बो डीजल इंजन 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर और टर्बो पेट्रोल इंजन 7-स्पीड DCT के साथ आता है. पेट्रोल ऑटोमेटिक दो वेरिएंट में आता है. इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 10.84 लाख रुपये एक्स शोरूम है. पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन के बेस ऑटोमेटिक वर्जन को 10 लाख रुपये से कम की एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: New Kia Seltos: 24 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स... बड़ा साइज और किलर लुक! नई किआ सेल्टॉस हुई पेश

अब कंपनी का सबसे सस्ता टर्बो पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट HTK(O) है. वहीं कार का सबसे सस्ता डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट अब HTE(O) है. जबकि डीजल ऑटोमेटिक का टॉप वेरिएंट HTK+(O) है, जिसकी कीमत 11.57 लाख रुपये एक्स शोरूम है. Kia के इस कदम का फायदा कंपनी को टाटा नेक्सॉन, मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और महिंद्रा 3XO के खिलाफ मार्केट में मिलेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement