Kia Sonet से लेकर Seltos तक महंगी होंगी कारें, 1 जुलाई से इतनी बढ़ेंगी कीमतें

नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जुलाई में कुछ गाड़ियों के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. किआ मोटर्स ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. 1 जुलाई से कंपनी की कारें महंगी होंगी. ब्रांड ने साफ किया है कि बढ़ी हुई कीमतों का असर ICE और ईवी दोनों कारों पर होगा. आइए जानते हैं ब्रांड अपनी गाड़ियों के दाम कितना बढ़ाने वाला है.

Advertisement
किआ मोटर्स ने कीमत बढ़ाने की वजह इनपुट कॉस्ट को बताया है. (Photo: Kia.com) किआ मोटर्स ने कीमत बढ़ाने की वजह इनपुट कॉस्ट को बताया है. (Photo: Kia.com)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:45 PM IST

भारतीय बाजार में कारें लगातार महंगी हो रही है. अगर यूके से आने वाली गाड़ियों को छोड़ दिया जाए, तो लगभग हर ब्रांड की गाड़ियां या तो पिछले दिनों महंगी हो गई हैं या फिर होने वाली हैं. इस लिस्ट में अब एक नया नाम किआ (KIA) का भी जुड़ गया है. 1 जुलाई से कंपनी अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने वाली है. 

Advertisement

ब्रांड की कारों के दाम 2 फीसदी तक बढ़ेंगे. कंपनी ने अभी मॉडल और वेरिएंट के मुताबिक प्राइस का ऐलान नहीं किया है. इसका ऐलान आने वाले दिनों में किया जा सकता है. किआ ने बताया है कि कीमतों में बढ़ोतरी का असर ICE और ईवी दोनों ही तरह की कारों पर पड़ेगा. 

Kia क्यों बढ़ा रही है कीमत?

कारों की बढ़ती कीमतों की वजह किआ ने इनपुट कॉस्ट और ओवरऑन ऑपरेशन कॉस्ट में आई तेजी को बताया है. अपने आधिकारिक बयान में ऑटोमेकर ने बताया, 'बढ़ती इनपुट और ऑपरेशन कॉस्ट की वजह से कीमतों में बदलाव जरूरी हो गया था.' साथ ही कंपनी ने ये भी कहा है कि ग्राहकों पर इस बढ़ोतरी का कम से कम भार डाला गया है. 

यह भी पढ़ें: भारत में बनी Kia Sonet का हुआ बुरा हाल, मिली 1 स्टार सेफ्टी रेटिंग

Advertisement

किआ ने कारों के दाम में 2 फीसदी तक इजाफे का ऐलान किया गया है. ये इजाफा मॉडल और वेरिएंट्स के हिसाब से होगा. कंपनी के पोर्टफोलियो में पेट्रोल-डीजल के साथ ईवी कारें भी शामिल हैं. कंपनी सेल्टॉस, सोनेट, कारेन्स क्लैविस, सिरॉस, कारेन्स, कार्निवल, ईवी6 और ईवी9 को भारत में बेचती है. 

दूसरी कंपनियों ने भी बढ़ाई हैं कीमतें

इसमें ईवी6 और ईवी9 ब्रांड की प्रीमियम गाड़ियां हैं. किआ की तरह ही टाटा मोटर्स, महिंद्रा, मर्सिडिज बेंज, मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया, निशान मोटर और दूसरी कंपनियों ने भी अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है. इन सभी ने गाड़ियों के दाम में इजाफे की वजह इनपुट कॉस्ट और ऑपरेशन कॉस्ट का बढ़ना ही बताया है.

यह भी पढ़ें: Duster की दुश्मन! Kia ला रही तगड़े माइलेज वाली नई Seltos

जहां तक की देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भी अपनी कारों की कीमतों में 30 हजार तक बढ़तोरी का ऐलान किया है. हालांकि, मारुति ने अपनी छोटी कारों को प्राइस हाइक से सेफ रखा गया है. हालांकि, भारत में कुछ कारों की कीमतें कम भी होने वाली है. लेकिन अल्ट्रा लग्जरी कारें हैं, जो भारत और यूके एफटीए के तहत ट्रैरिफ कम होने की वजह से सस्ती होंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »