ट्रंप के फैसले से परेशान, इस कंपनी ने कैंसिल किया मेगा EV प्लान

Honda ने अपनी इलेक्ट्रिक कार्स को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. अमेरिका ने बनने वाली अपनी इलेक्ट्रिक कार्स Honda Zero का प्रोडक्शन कंपनी ने कैंसिल कर दिया है. इसकी एक बड़ी वजह ट्रंप प्रशासन की ओर से किए गए पॉलिसी बदलाव हैं. कंपनी ने पिछले साल अपने मेगा ईवी प्लान को पेश किया था.

Advertisement
होंडा ने अपनी 0-सीरीज का कॉन्सेप्ट पिछले साल पेश किया था. (Photo: Honda Cars) होंडा ने अपनी 0-सीरीज का कॉन्सेप्ट पिछले साल पेश किया था. (Photo: Honda Cars)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST

Honda भारतीय बाजार में पिछले कुछ सालों से कोई नया प्रोडक्ट नहीं लेकर आई है. कंपनी ने या तो मौजूदा प्रोडक्ट्स का नया वर्जन या फिर नई जरनरेशन को लॉन्च किया है, लेकिन कोई बिलकुल नया प्रोडक्ट अपने पोर्टफोलियो में नहीं जोड़ा है. पिछले साल कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक कार्स के प्लान को अनवील किया था. 

उन कार्स को लेकर लिए अपने एक फैसले से कंपनी ने लोगों को अब चौंका दिया है. दरअसल, जिस इलेक्ट्रिक कार का कॉन्सेप्ट कंपनी ने लोगों को दिखाया था, उसके प्रोडक्शन को ही कंपनी ने कैंसिल कर दिया है. कंपनी ने अपने Zero सीरीज SUV और सेडान को कैंसिल कर दिया है. 

Advertisement

इस साल ही शुरू होना था प्रोडक्शन

कुछ महीनों में इन कार्स का प्रोडक्शन शुरू होने वाला था. जापानी कारमेकर अपनी ग्लोबल ईवी स्ट्रैटजी को रिस्ट्रक्चर कर रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी वजह फाइनेंशियल स्थिति है. Honda Zero सीरीज SUV को कंपनी भारत में 2026 में लॉन्च करने वाली थी. हालांकि, इन्हें पहले नॉर्थ अमेरिका में लॉन्च किया जाना था.

इन कार्स को भारत में कंपनी पूरी तरह से इंपोर्ट करके लाने वाली थी. लेकिन कंपनी ने इस प्लान को भी कैंसिल कर दिया है. हालांकि, भारत में बनाई जाने वाली छोटी Zero Alpha SUV पर अभी भी काम चल रहा है. यानी कंपनी ने इसे कैंसिल नहीं किया है. 

यह भी पढ़ें: 3,500 रुपये EMI... प्रीमियम फीचर्स! Honda की सस्ती बाइक लॉन्च

ट्रंप की पॉलिसी का पड़ा असर

कारमेकर ने बताया है कि अमेरिका में मुख्य पॉलिसी बदलाव का असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है, जो उनके पक्ष में नहीं है. ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने हाल में ही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग और खरीदारी पर मिलने वाले इंसेंटिव को रोलबैक कर दिया है. यानी अब इंसेंटिव नहीं मिलेगा. 

Advertisement

इसके अलावा ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने गैसोलीन और हाइब्रिड व्हीकल्स को लेकर भी जो फैसले लिए हैं, उससे कंपनियों की प्रॉफिटिबिलिटी कम हुई है. कंपनी ने कहा है, 'होंडा का मानना है कि जब ईवी की मांग कम हो रही है ऐसे माहौल में इन मॉडल्स का प्रोडक्शन शुरू करना और उनकी सेल से कंपनी को नुकसान ही होगा.'

यह भी पढ़ें: Honda का दिवाली धमाका! रोजाना ₹49 की EMI पर घर लाएं Activa और Shine

चीनी कंपनियों से मिल रहा कंपटीशन

इसके अलावा चीनी कंपनियों से मिल रहा कंपटीशन भी होंडा के सामने एक बड़ी चुनौती है. ये दिखाता है कि लोग अब हार्डवेयर से सॉफ्टवेयर फोक्स्ड फीचर्स की ओर मुड़ रहे हैं. सॉफ्टवेयर बेस्ड फीचर्स के मामले में चीनी कंपनियों ने काफी काम किया है और ईवी सेक्टर में वो दूसरे प्लेयर्स से कहीं ज्यादा आगे हैं. 

होंडा ने जो फैसला लिया है उससे उन्हें काफी ज्यादा नुकसान होने वाला है. इसकी वजह से कंपनी को वित्तवर्ष 2026-27 में बड़ा नुकसान हो सकता है. हालांकि, कंपनी ने इसका ध्यान रखा है कि इन कार्स को बनाने की वजह से उन्हें ज्यादा नुकसान होने वाला था. 

पिछले साल रिपोर्ट्स आई थी कि कंपनी भारत के लिए Zero सीरीज SUV ला रही है. हालांकि, अब कंपनी इन्हें कैंसिल कर दिया है. ध्यान रखें कि Zero Alpha को कंपनी ने कैंसिल नहीं किया है, जिसे भारत में तैयार किया जाना है. भारत में होंडा इस वक्त सिर्फ तीन कार्स- अमेज, एलिवेट और सिटी (पेट्रोल और हाइब्रिड) को बेचती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement