3,500 रुपये EMI... प्रीमियम फीचर्स! Honda की सस्ती बाइक लॉन्च

5 Feb 2026

By; Aaj Tak Auto

Shine का नया अंदाज

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल Shine 125 को नए अंदाज में पेश किया है.

Photo: honda2wheelersindia.com

बाइक को मिला प्रीमियम टच

कंपनी ने Shine 125 का नया लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है, जो खास डिजाइन और प्रीमियम टच के साथ बाजार में उतारा गया है.

Video: X/@honda2wheelerin

कीमत है इतनी

भरोसे और माइलेज के लिए जानी जाने वाली Shine 125 लिमिटेड एडिशन की कीमत 86,211 रुपये (एक्स-शोरूम ) रखी गई है.

Photo: honda2wheelersindia.com

1,000 रुपये महंगी

यह बाइक स्टैंडर्ड डिस्क वेरिएंट से तकरीबन 1,000 रुपये महंगी है. कंपनी ने इसे उन ग्राहकों के लिए उतारा है, जो कम्यूटर बाइक में प्रीमियम फील चाहते हैं.

Photo: honda2wheelersindia.com

नया रंग और डिजाइन थीम

Shine 125 लिमिटेड एडिशन को पर्ल सायरन ब्लू कलर में पेश किया गया है. इस बाइक में डार्क ब्लू बेस के साथ टैंक पर ब्राउन ग्राफिक्स दिए गए हैं.

Photo: honda2wheelersindia.com

अलॉय व्हील्स

इसके अलावा, इसमें पायराइट ब्राउन फिनिश वाले अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग और ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं.

Photo: honda2wheelersindia.com

इंजन

इसमें 123 सीसी का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 10.6 bhp की पावर और 11 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: honda2wheelersindia.com

ब्रेकिंग सिस्टम

बाइक में आगे 240 मिमी का डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिया गया है. साथ ही, बेहतर सेफ्टी के लिए कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलता है.

Photo: honda2wheelersindia.com

क्या 1,000 रुपये ज्यादा देना सही

सिर्फ नए कलर, ग्राफिक्स और पेंटेड अलॉय व्हील्स के लिए 1,000 रुपये का प्रीमियम देना एक ठीक सौदा माना जा सकता है.

Photo: honda2wheelersindia.com

इनके लिए बेस्ट ऑप्शन

यह एडिशन उन खरीदारों को पसंद आ सकता है, जो शाइन की भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ थोड़ा स्टाइल भी चाहते हैं.

Photo: honda2wheelersindia.com

3500 रुपये की EMI

कंपनी के वेबसाइट केल्कुलेटर के अनुसार, 10,440 रुपये डाउन पेमेंट देने पर इस बाइक की EMI महज 3500 रुपये मंथली पड़ेगी.

Photo: honda2wheelersindia.com

2 साल का लोन

यहां पर बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 86,211 रुपये, लोक अमाउंट 75,771 और ब्याज की दर 9% तय की गई है. इसके अलावा लोन टेन्योर 2 साल होगा.

Photo: honda2wheelersindia.com

Read Next